{"_id":"5fd690788ebc3e3b8c4ea61c","slug":"bihar-engineer-was-killed-in-bihar-and-police-station-incharge-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में इंजीनियर की पिटाई से हुई थी मौत, थानाध्यक्ष बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में इंजीनियर की पिटाई से हुई थी मौत, थानाध्यक्ष बर्खास्त
Mon, 14 Dec 2020 03:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Dec 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Twitter
बिहार के भागलपुर में पुलिस की पिटाई से हुई इंजीनियर आशुतोष की मौत के मामले में डीआईजी ने थानाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। पिटाई करने के बाद से ही थानाध्यक्ष फरार है।
विज्ञापन
घटना के विषय में बताया जाता है कि 24 अक्तूबर को जब आशुतोष पाठक अपने परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सड़क पर बैरिकेडिंग को लेकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी बहस हो गई थी और उसके बाद थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल ने आशुतोष को थाने ले जाकर हवालात बंद कर दिया था।
विज्ञापन
हवालात में ही आशुतोष की बेरहमी से पिटाई की गई उसके बाद 25 अक्तूबर को इलाज के दौरान आशुतोष की मौत हो गई।
डीआईजी सुजीत कुमार ने अमर उजाला से कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। वो आम हो या खास। इसका कोई दुरुपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि बिहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन