फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Electricity department stoped power supply of Tilka Manjhi Bhagalpur University 15 crore 10 lakh dues

Bihar News : विश्वविद्यालय में अंधेरा छाया, बिजली विभाग ने आपूर्ति पर लगाई रोक; बताया 15 करोड़ दस लाख का बकाया

Sun, 30 Mar 2025 08:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Mar 2025 08:20 PM IST
सार

Tilka Manjhi Bhagalpur University : बिजली विभाग ने टीएमबीयू की बिजली आपूर्ति पर रोक लगा दी है। बिजली विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 करोड़ 10 लाख रुपये का बकाया बिल होने के बाद यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bihar : Electricity department stoped power supply of Tilka Manjhi Bhagalpur University 15 crore 10 lakh dues
तिलकामांझी विश्वविद्यालय में अंधेरा कायम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में अँधेरा कायम हो गया है। बिजली विभाग ने टीएमबीयू की बिजली आपूर्ति पर रोक लगा दी है। बिजली विभाग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 करोड़ 10 लाख रुपये का बकाया बिल होने के बाद यह कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, सभी विभागों और शाखाओं की बिजली कट जाने से छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग का कहना है कि टीएमबीयू ने पिछले कई वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
विज्ञापन


कुलपति का आरोप पहले मिले जमीन का किराया
इस संबंध में टीएमबीयू  के कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल का कहना है कि बिजली विभाग का पावर सब-स्टेशन नाथनगर में विश्वविद्यालय की जमीन पर स्थित है। कुलपति का आरोप है कि विभाग को पहले इस जमीन का 30 वर्षों का किराया चुकाना चाहिए, इसके बाद ही बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा। कुलपति ने बिजली विभाग पर रंगदारी का आरोप लगाते हुए कहा कि परीक्षाओं, गर्मी के मौसम और आगामी महामहिम के कार्यक्रम के समय बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरी बार बिजली कटौती, मामला कोर्ट में
टीएमबीयू  के कर्मियों का कहना है कि डेढ़ साल में यह तीसरी बार है जब बिजली विभाग ने विश्वविद्यालय की बिजली आपूर्ति ठप कर दी है। बिजली कटौती के कारण विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और विभागों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम हो गई है। पानी की किल्लत और भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को अतिरिक्त मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और जल्द ही इस पर सुनवाई होनी है। इसके बावजूद विभाग द्वारा बिजली काटे जाने से छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Bihar : Electricity department stoped power supply of Tilka Manjhi Bhagalpur University 15 crore 10 lakh dues
अंधेरे में काम करते तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिजली विभाग ने नहीं दिया जवाब
इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के अधिकारी मुकरने लगे। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई विभागीय आदेशों के तहत की गई है। अधीक्षण अभियंता ने भी भागलपुर से बाहर होने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : इन 179 सवालों ने 20 हजार से दो लाख तक का इनाम दिला दिया; जानें, बिहार बोर्ड टॉपर कैसे चुने गए?

राजभवन के हस्तक्षेप की जरूरत
छात्र छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय और बिजली विभाग के बीच इस विवाद पर अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए राजभवन से मामले का संज्ञान लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed