फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar elections: CM Nitish Kumar made a big announcement regarding jobs and employment, jobs, NDA government

Bihar: 'अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का लक्ष्य', चुनाव से पहले सीएम नीतीश का एलान

Sun, 13 Jul 2025 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Jul 2025 09:35 AM IST
सार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में कौशल विकास के लिए कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसका नाम बिहार के गौरव भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखा जाएगा। इससे युवाओं को कौशल विकास की नई दिशा मिल सके।
 

विज्ञापन
Bihar elections: CM Nitish Kumar made a big announcement regarding jobs and employment, jobs, NDA government
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने नौकरी के लेकर किए गए अपने वादे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इतना ही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और लगभग 39 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। सीएम नीतीश कुमार ने और भी कई बातें कहीं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी सोच रही है। वर्ष 2005 से 2020 के बीच राज्य में आठ लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की गति को और बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में हमने सुशासन के कार्यक्रम सात निश्चय-2 में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का संकल्प लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर अगस्त 2025 तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कुल 50 लाख नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया था। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और लगभग 39 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और 50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

Bihar Election: 'माता सीता पार लगाएंगी बिहार चुनाव में हमारी नैया'- दिलीप जायसवाल पहले बोले, फिर विकास पर आए
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे
सीएम नीतीश कुमार ने लिखा कि अगले पांच साल में (2025 से 2030) वर्ष 2020-25 के लक्ष्य को दोगुना करते हुए एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इसके लिए निजी विशेषकर औद्योगिक क्षेत्रों में भी नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इसे लेकर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है। वर्तमान में सात निश्चय के तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अगले पांच वर्षों में युवाओं के कौशल विकास के लिए सात निश्चय के तहत चल रहे कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed