5 चरणों में हो सकता है बिहार चुनाव, तैयारी शुरु
जब पूरा देश दिवाली और दशहरा के त्योहार में डूबा हुआ होगा तो बिहार में अलग तरीके का त्योहार अपने चरम पर होगा। हम बात कर रहें आगामी अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों की।
चुनाव आयोग के सूत्रों मुताबिक बिहार चुनावों को कई चरणों में हो सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा और उसके मुख्य प्रतिद्वंदी जनता परिवार का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है।
आयोग के सूत्रों के मुताबिक, चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए चुनाव की तैयारियों का आकलन किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी और चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति जल्द ही बिहार के शीर्ष प्रशासनिक अमले, पुलिस और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे।
29 नवंबर को समाप्त होगी विधानसभा की अवधि
चुनाव कितने चरणों में होंगे इस पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है। इस बात की
भी संभावना है कि चुनाव पांच चरणों में कराए जा सकते हैं।
बिहार विधानसभा
की अवधि 29 नवंबर को समाप्त हो जाएगी, जिसके पहले यह आवश्यक है कि नए सदन
का गठन हो जाए। चुनाव अवधि समाप्त होने से पहले 6 माह के भीतर कराए जा सकते
हैं।
चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची 31 जुलाई तक प्रकाशित कर सकता
है। बिहार भेजी गई चुनाव आयोग की टीम ने आयोग को मतदाता सूची तैयार करने के
कार्य प्रगति और संवेदनशील इलाकों का नक्शा बनाने और मतदाता सूची में नाम
शामिल कराने की दिशा में हो रहे काम के बारे में अवगत कराया।