फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar electionn and bjp cm candidate

बिहार में बीजेपी नहीं बनाएगी ऊंची जात का सीएम: गिरिराज

Tue, 29 Sep 2015 05:01 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
bihar electionn and bjp cm candidate

बड़बोले बयानों के लिए मशहूर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में सवर्ण जाति का मुख्यमंत्री नहीं होगा, बल्कि राजग की ओर से किसी पिछड़े या दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

विज्ञापन


गिरिराज के बयान को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान के तोड़ के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही बिहार की राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुई एक चुनावी रैली में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि था कि मौजूदा विधानसभा चुनाव 'अगड़ा बनाम पिछड़ा' के बीच है।
विज्ञापन


लालू ने आरक्षण के सवाल पर ये बयान दिया था। लालू ने कहा था कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। हिम्मत हो तो समीक्षा करके दिखाएं। मौजूदा चुनाव 'अगड़ा बनाम पिछड़ा' के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सवर्ण नेताओं का पत्ता कट जाएगा

bihar electionn and bjp cm candidate

माना जा रहा है कि लालू के पिछड़ा कार्ड का तोड़ निकालते हुए ही गिरिराज सिंह ने बिहार में सवर्ण जा‌ति के नेता को मुख्यमंत्री न बनाने की बात कही है। गिरिराज का बयान रणनीतिक अधिक है, लेकिन भाजपा इस पर अमल करती है तो कई सवर्ण नेताओं का पत्ता कट जाएगा।

राधेमोहन सिंह, राजीव प्रताप रूड़ी समेत खुद गिरिराज सिंह भी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने सवर्णों को ही सबसे ज्यादा टिकट दिया है।

भाजपा में पिछड़ी जाति के नेताओं सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव जैसे नेता मजबूत स्थिति में हैं। बिहार में पिछले 25 वर्षों से पिछड़ी जाति का ही मुख्यमंत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed