फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election war

भाजपा-जदयू खोलेंगे एक दूसरे के अतीत के पन्ने

Wed, 01 Jul 2015 01:31 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
bihar election war

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और जदयू की अगुवाई वाला गठबंधन एक दूसरे को घेरने केलिए अतीत के पन्ने खोलेंगे।

विज्ञापन


भाजपा गठबंधन जहां अतीत में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच एक दूसरे को ले कर की गई सख्त टिप्पणियों की याद दिला कर विरोधी गठबंधन पर निशाना साधेगा।

वहीं जदयू की अगुवाई वाला गठबंधन गुजरात में वर्ष 2002 में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान की सूबे केतत्कालीन सीएम और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कठोर टिप्पणियों की याद दिला कर इस गठबंधन को बेमेल दलों का जमावड़ा करार देगी।
विज्ञापन

भाजपा नीतीश-लालू के तो जदयू पासवान के पर उठाएगा सवाल

bihar election war

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां सालों तक एक दूसरे पर सियासी निशाना साधने वाले लालू और नीतीश एक हो गए हैं, वहीं पासवान लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पासवान ने उस दौरान इस दंगे के विरोध में वाजपेयी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि इस नए मिलन पर मतदाताओं को लालू के कार्यकाल के दौरान के कथित जंगलराज की याद दिला कर एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ा जा सकता है।

वहीं जदयू के रणनीतिकारों को लगता है कि पासवान की गुजरात दंगे के दौरान मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों के आधार पर अल्पसंख्यक मतदाताओं को राजग के खिलाफ गोलबंद किया जा सकता है। इस दृष्टि से दोनों ही गठबंधन ने एक दूसरे केखिलाफ आक्रामक प्रचार की रणनीति तैयार की है।

निशाने पर नीतीश-लालू

bihar election war

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा गठबंधन ने नीतीश-लालू के विरोधी मोर्चे कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा नीतीश का कथित जंगलराज के प्रतीक लालू के साथ हाथ मिलाना है।

पार्टी इसे अवसरवादिता का जामा पहनाएगी और यह भी याद दिलाएगी कि सत्तारूढ़ गठबंधन के भाजपा के हटने के बाद सूबे की न केवल कानून व्यवस्था चरमराई है, बल्कि विकास भी अवरुद्घ हुआ है। इसके अलावा पार्टी जातिगत समीकरण को साधने पर भी ध्यान दे रही है।

इसके तहत जहां उसकी निगाहें राजद केमजबूत वोट बैंक यादव बिरादरी में सेंध लगाने और पासवान-जीतन राम मांझी के सहारे दलित वोट बैंक पर कब्जा करने पर है। उधर भाजपा विरोधी गठबंधन में नीतीश अपनी अलग पहचान के प्रति खास सतर्कता बरत रहे हैं।

इस क्रम में उनका सारा ध्यान अपनी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ अपना सियासी ब्रांड वैल्यु कायम रखने की है।

यही कारण है कि जदयू ने नीतीश के लिए अपने प्रचार का अलग से खाका तैयार किया है। इसके तहत न केवल सभी नारों में नीतीश के नेतृत्व की बात की जानी है, वहीं इस क्रम में उनेकी उपलब्धियां गिनाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed