फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election , Tainted candidates in field

बिहार चुनाव: BJP के आधे से ज्यादा उम्मीदवार दागी

Sun, 04 Oct 2015 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
bihar election , Tainted candidates in field

इसमें सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रटिक राइट्स (एडीआर) ने चुनाव तके पहले चरण के दौरान मैदान में उतरने वाले 583 उम्मीदवारों का लेखा जोखा जारी किया है। जिसमें चौकाने वाली हकीकत सामने आई है।

विज्ञापन


पहले चरण में भाजपा 27 उम्मीदवारों में से 10 के उपर हत्या, डकैती, सांप्रदायिक हिंसा भड़काने और लूटपाट करने का मामला दर्ज है, वहीं अपराध के कई मामले भाजपा के 14 उम्मीदवारों पर दर्ज है।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपा के सहयोगी दल राम विलास पासवान की पार्टी का हाल भी यही है। उनके कुल 13 उम्मीदवारों में से 6 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं 7 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू भी नहीं है पीछे

bihar election , Tainted candidates in field

ये हाल केवल भाजपा गठबंधन का ही नहीं बल्कि महागठबंधन का भी है जिसके अगुवा नीतीश कुमार हैं। गठबंधन के जनता दल (सेक्यूलर) के 24 में से 9 उम्मीदवारों पर गंभीर अपराध के मामले हैं और 11 जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारों पर अपराध के मामले हैं।

लालू के राष्ट्रीय जनता दल के कुल 17 में से 6 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं आठ उम्मीदवारों पर सामान्य मामले दर्ज हैं।

निर्दलीय उम्मीदवारों में भी दागियों की संख्या कम नहीं है।यहां 192 उम्मीदवारों में से 45 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है, जिसमें 38 बेहद गंभीर है।

करोड़पति भी नहीं है कम

bihar election , Tainted candidates in field

केवल दागी ही नहीं बल्कि करोड़पतियों की संख्या भी पहले चरण  में ज्यादा है। इसमें सबसे आगे जद (यू) है। पार्टी ने 19 करोड़पतियों को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने 18 करोड़पतियों को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं लालू की पार्टी से 11 करोड़पति उम्मीदवारों को मौका दिया है। निर्दलीय उम्मीदवारों में 192 में से 42 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में है।

कुल मिलाकर पहले चरण में भाजपा ने 52 प्रतिशत दागी उम्मीदवार उतारे हैं, तो वहीं 47 प्रतिशत राजद ने दागियों का चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed