फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: Seat Sharing formula decided in NDA JDU got 104 seats and BJP 100 seats

बिहार: एनडीए में तय हुआ सीटों का बंटवारा, 104 पर जदयू तो 100 पर लड़ेगी भाजपा

Sun, 27 Sep 2020 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election: Seat Sharing formula decided in NDA JDU got 104 seats and BJP 100 seats
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला करीब—करीब तय हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों में से जदयू के खाते में 104 सीटें गई हैं। वहीं भाजपा 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की लोजपा 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि हाल में एनडीए के साथ आई जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, अब तक महागठबंधन के साथ रहे उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा भी एनडीए में लौट आई है। सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे के लिए एनडीए का यह फॉर्मूला लगभग तय है। हालांकि इसमें एक-दो सीटों में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वाल्मीकि नगर से लड़ सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा
बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप-चुनाव होना है। ऐसे में यहां से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन की वजह से खाली हुई है। बता दें कि रालोसपा पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, जो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बना रालोसपा की वापसी का रास्ता
नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद रालोसपा एनडीए का हिस्सा बनी थी। इस बार रालोसपा को एनडीए में लाने वाले नीतीश कुमार हैं। बीती रात ही उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार की एक मुलाकात हुई, जो काफी लंबी रही। इसके बाद ही रालोसपा के एनडीए में शामिल होने की बात तय हुई।


लोजपा को रोका
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेताओं ने बताया कि लोजपा को एनडीए में बनाए रखने के लिए भाजपा ने अपने कोटे से कुछ सीटें दी हैं। कृषि बिल के विरोध में शिरोमणि अकाली दल शनिवार को ही राजग से अलग हुआ है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि अब उसका कोई और सहयोगी दल राजग को छोड़कर जाए। इसलिए चिराग पासवान को मनाने के लिए भाजपा ने अपने हिस्से की कुछ सीटें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed