फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Results: Chirag Paswan LJP won on Matihani only by 333 votes against JDU

बिहार: जीरो पर आउट होते-होते बची चिराग की लोजपा, मटिहानी में 333 वोट से जीता प्रत्याशी

Wed, 11 Nov 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 11 Nov 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election Results: Chirag Paswan LJP won on Matihani only by 333 votes against JDU
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार चुनाव के लिए जब तारीखों का एलान हुआ तो सबसे हैरानी भरा फैसला लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लिया था। चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोजपा ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि लोजपा एक ही सीट जीत सकी वह भी मात्र 333 वोटों से। गौर करने वाली बात यह रही कि चिराग की पार्टी केंद्र में एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनी रही, लेकिन राज्य में इससे अलग हो गई।

विज्ञापन

लोजपा ने जिस तरह अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। उससे जदयू, हम और वीआईपी ही नहीं भाजपा को भी कुछ सीटें गंवानी पड़ी है। 

विज्ञापन


मटिहानी विधानसभा सीट से लोजपा के राजकुमार सिंह जीते
बेगुसराय की जिस मटिहानी सीट से लोजपा को जीत मिली है, वहां से लोजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को हराया। हालांकि, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजकुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी को महज 333 वोटों से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हार के बाद चिराग बोले- राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के साथ खड़े

लोजपा को मटिहानी में मिली जीत से कुछ हद तक उसकी राजनीतिक साख बच गई है। अगर पार्टी यहां से भी चुनाव हार गई होती तो राज्य में उसका सूपड़ा साफ हो जाता। हालांकि, एग्जिट पोल ने भी दर्शाया था कि लोजपा को राज्य में ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं। 


खुद तो डूबे लेकिन एनडीए के चार दर्जन प्रत्याशियों को भी डुबाया
दूसरी तरफ, भले ही इस विधानसभा चुनाव में लोजपा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है, लेकिन चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी ने एनडीए के चार दर्जन प्रत्याशियों की नैया डुबा दी है। लोजपा प्रत्याशियों के चलते जदयू को 34 सीटों पर नुकसान हुआ। वहीं, लोजपा के कारण जदयू के अलावा हम, वीआईपी पार्टी संग भाजपा को भी कुछ सीटों पर हार मिली है। 

चुनाव प्रचार के दौरान लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नारा दिया, 'भाजपा से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं'। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अगर लोजपा प्रत्याशियों को मिले वोट और एनडीए उम्मीदवारों को मिले वोट को जोड़ दिया जाए, तो यह महागठबंधन के जीते प्रत्याशियों को मिले वोट से अधिक होता है। कई सीटों पर जदयू प्रत्याशियों की तुलना में लोजपा के उम्मीदवारों को अधिक वोट मिले हैं। 

लोजपा ने भागलपुर सीट पर अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया, जिसका खामियाजा भाजपा को हारकर चुकाना पड़ा। राघोपुर में तेजस्वी को मिली जीत का कारण लोजपा को ही माना जा रहा है। लोजपा बिहार चुनाव में सात सीटों पर दूसरे स्थान पर काबिज रही। इस तरह इन सीटों पर जदयू और हम प्रत्याशियों के मुकाबले लोजपा उम्मीदवारों को अधिक वोट मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed