हार के बाद चिराग बोले- राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के साथ खड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में अकेले मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को करारी हार मिली है। पार्टी को बिहार चुनाव में एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। वहीं, पार्टी की हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि हमें 25 लाख लोगों का वोट मिला है, इस तरह बिहार के लोगों ने हमें अपना प्यार दिया है। उन्होंने कहा, हम राज्य में नीतीश कुमार को समर्थन नहीं देंगे, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन जारी रहेगा।
चिराग पासवान ने कहा, बिहार की जनता द्वारा दिए गए प्यार से खुश हूं। करीब 25 लाख मतदाताओं ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' पर भरोसा किया और अकेले चुनाव लड़ते हुए हमने 6 फीसदी वोट हासिल किए। हमें पिछलग्गू पार्टी कहा जाता था जो केवल दूसरे के समर्थन से कुछ कर सकती है। लेकिन हमने साहस दिखाया है।
राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं
चिराग ने कहा, नीतीश कुमार और सुशील मोदी के लिए मेरा समर्थन कभी नहीं होगा। अगर वह मेरे राज्य के मुख्यमंत्री बने रहे, तो राज्य स्तर पर मेरा समर्थन नहीं होगा। हम केंद्र में पीएम मोदी को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे।
There will never be my support for Nitish Kumar and Sushil Modi. If he continues to become the Chief Minister of my state, there will not be my support at the state level...We will continue supporting PM Modi at the centre: LJP president Chirag Paswan#BiharElection2020 https://t.co/yHsTK3TGi4
— ANI (@ANI) November 11, 2020
लोजपा के खाते में आई है यह सीट
बिहार चुनाव में चिराग ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोला और अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। पार्टी ने जदयू उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारे। हालांकि, बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद पार्टी को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली। लोजपा को बेगुसराय की मटिहानी सीट पर जीत मिली। जहां पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने जदयू के बाहुबली उम्मीदवार बोगो सिहं को हराया।
एनडीए की जीत को बताया पीएम मोदी की जीत
इससे पहले चिराग ने सिलसिलेवार ट्वीट कर पीएम मोदी की तारीफ की और पार्टी का हौसला बढ़ाया। चिराग ने ट्वीट कर लिखा, 'बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।'
बिहार की जनता ने आदरणीय @narendramodi जी पर भरोसा जताया है।जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है।यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 10, 2020
चिराग ने कहा, 'सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।'
उन्होंने कहा, 'मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।'
मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं।हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुँचाया।जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 10, 2020
बिहार की जनता का धन्यवाद ।