फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Result, Nitish Kumar for cm post, Nitish kumar says i have not claimed for cm post

बिहारः नीतीश बोले- मैंने सीएम पद के लिए नहीं किया दावा, एनडीए ही लेगा अंतिम फैसला

Thu, 12 Nov 2020 08:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Nov 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election Result, Nitish Kumar for cm post, Nitish kumar says i have not claimed for cm post
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : Facebook

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैंने सीएम पद के लिए दावा नहीं किया है। इस पर फैसला एनडीए में शामिल पार्टियां करेंगी कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कोई दवाब नहीं है, सीएम पद के लिए एनडीए की बैठक में फैसला होगा।

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए को बहुमत दिया है और हम सरकार बनाएंगे। शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि अभी  कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि शपथ ग्रहण छठ या दिवाली के बाद होगा। हम परिणामों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि चारों पार्टियों के नेता कल बैठक करेंगे।  
विज्ञापन


नीतीश कुमार सोमवार को ले सकते हैं शपथ
नीतीश कुमार अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन शपथ ग्रहण की तिथि को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।  राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सोमवार को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन 'भैया दूज' त्योहार मनाया जाएगा, जिसे शुभ दिन माना जाता है। नीतीश के एक करीब सहयोगी ने कहा कि वे अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन तिथि को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

नीतीश कुमार को दोबारा शपथ ग्रहण लेने से पहले उन्हें राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपना होगा। राजग के नवनिर्वाचित विधायकों की औपचारिक बैठक अभी नहीं हुई है और राजग ने उन्हें अपना नेता औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है।


हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नीतीश को मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन दिया है। इस बीच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने गुरुवार को राजभवन जाकर विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की सूची राज्यपाल को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed