फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्यपाल को सौंपी 2020 के निर्वाचित सदस्यों की सूची

Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Nov 2020 10:57 PM IST
खास बातें

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने एनडीए को कांटे की टक्कर देने की कोशिश की लेकिन आखिरकार जीत एनडीए खेमे को मिली है। इसके साथ ही एक बार फिर राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। अब नीतीश कुमार सातवीं बार दिवाली के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो 16 नवंबर को उनका शपथग्रहण समारोह हो सकता है। वहीं आज महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायक राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बैठक कर रहे हैं। दूसरी ओर जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पढ़े इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
bihar election result 2020 live updates nitish kumar might take oath on 16 nov nda alliance pm modi rjd ljp
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:53 PM, 12-Nov-2020

राज्यपाल को निर्वाचित सदस्यों की सूचि सौंपी गई

बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त एच.आर. श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने महामहिम राज्यपाल को विधानसभा 2020 के निर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी है।
09:11 PM, 12-Nov-2020

भ्रम फैलाने वाले हुए सफल

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हर काम अपनी पूरी क्षमता से किया है और समाज के हर तबके तक लाभ पहुंचाया है। सीएम नीतीश ने नाम लिए बेगैर कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने में सफल रहे और उन्हें कुछ कामयाबी भी मिली।
विज्ञापन
07:19 PM, 12-Nov-2020

सीएम पद के लिए मेरा दावा नहीं- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सीएम पद के लिए मैंने दावा नहीं किया है, सभी पार्टियां मिलकर इसपर निर्णय लेंगी। 

 
07:02 PM, 12-Nov-2020

एनडीए के सभी घटक दल की बैठक कल-सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के चारों दल की बैठक कल होगी वहीं शपथ समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि शपथ समारोह कब होगा, चाहे दिवाली के बाद हो या छठ के बाद। हम इस चुनाव के परिणामों का विश्लेषण कर रहे हैं। 
06:49 PM, 12-Nov-2020

सीएम नीतीश ने कहा- लोगों ने एनडीए को जनादेश दिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने के गुरुवार शाम को पटना के जदयू कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि लोगों ने एनडीए को जनादेश दिया है और वह सरकार बनाएगी। 
 
05:57 PM, 12-Nov-2020
राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को कुल वोट मिला- 157,00728, महागठबंधन को कुल मिला- 156,88458, कुल वोट का अंतर- 12270, फिर भी मात्र 12270 वोट के अंतर से प्रशासन ने एनडीए को 15 सीटें  ज्यादा दे दीं। इस आंकड़े पर विश्वास करने के लिए कम मार्जिन से हारने वाली 15 सीटें और भाजपा आयोग के आंकड़े देख लीजिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:52 PM, 12-Nov-2020

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पटना के जदयू कार्यालय पहुंचे।
 
04:26 PM, 12-Nov-2020
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिहार नतीजे पर राहुल गांधी को फिर से घेरा। ठाकुर ने कहा कि राहुल को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस में उनके खिलाफ असंतोष पनप रहा है। वोट बैंक कम करने के कारणों को समझने के लिए उन्हें पीछे हटना चाहिए। 
04:05 PM, 12-Nov-2020

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने अपना फ़ैसला महागठबंधन के पक्ष में दिया और चुनाव आयोग ने अपना नतीजा एनडीए के पक्ष में सुनाया।
01:44 PM, 12-Nov-2020

सुशील मोदी ने की नीतीश से मुलाकात

पटना में उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed