Bihar Election Results 2020 Live: हार पर कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू, मिश्रा बोले- सोनिया जी बचा लीजिए
बिहार की सियासी पिच पर महागठबंधन ने बेशक एनडीए को कांटे की टक्कर दी हो लेकिन बाजी आखिरकार उसके हाथ से निकलकर एनडीए के पाले में चली ही गई। 243 विधानसभा वाले राज्य में एनडीए गठबंधन को बहुमत के लिए 125 सीटों की दरकार थी जो उसे हासिल हो गई है। नतीजे आने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पर बैठक है। वहीं शाम छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और जश्न में शामिल होंगे। दूसरी ओर चिराग पासवान ने बिहार के लोगों से मिले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
बिहार की जनता ने मोदी जी को देखकर वोट किया: फडणवीस
जहां तक महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का सवाल है हम उसकी तरफ नजर गड़ाए नहीं बैठे हैं। ये जो सरकार महाराष्ट्र में है ये अपने बोझ से एक दिन चरमराएगी। ऐसी सरकारें चलती नहीं हैं। जिस दिन चरमराएगी उस दिन हम वैकल्पिक सरकार देंगे।
सोनिया जी हम कांग्रेसियों को बचा लीजिए: मिश्रा
तेजस्वी एक बहुत अच्छा लड़का है: उमा भारती
उमा भारती ने मध्य प्रदेश उपचुनाव को लेकर कहा कि कमलनाथ जी ने इस चुनाव को बहुत अच्छे से लड़ा है। हो सकता है कि अगर वह अपनी सरकार ठीक ढंग से चलाते तो यह समस्या नहीं होती। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं और एक बहुत ही सभ्य व्यक्ति हैं। उन्होंने इस चुनाव को बहुत ही चतुराई से लड़ा।
सत्ता विरोधी लहर के दावे झूठे, नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे
नड्डा से मिलने उनके आवास पहुंचे अमित शाह
चुनाव परिणाम के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। शाह ने कहा, 'बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।'बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में @BJP4India की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी।
— Amit Shah (@AmitShah) November 11, 2020
प्रधानमंत्री @narendramodi जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। pic.twitter.com/T7tkPgdxSx
वो अपने चिराग से भस्म हो गए हैं: जीतन राम मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा, 'जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है... ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया। निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं।'There's a saying 'don't cut the branch which you sit on'. Same way, Chirag Paswan worked towards defeating the fold he was part of. Result is clear, the branch has been cut, but he also fell... 'apne chirag se bhasm ho gaye hain vo': Jitan Ram Manjhi, Hindustani Awam Morcha (S) pic.twitter.com/d29fy3ddNw
— ANI (@ANI) November 11, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में मनाया जश्न
बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।#WATCH Bihar: BJP workers celebrate at the party office in Patna following the victory of NDA in #BiharElections2020. pic.twitter.com/7yZadSjm9N
— ANI (@ANI) November 11, 2020
नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री: जदयू नेता
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि नीतीश कुमार अभी दिल्ली नहीं जाएंगे, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया है और मुख्यमंत्री भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस तरह का एजेंडा सेट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके अपने विचार हैं। मगर बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर ही वोट दिया है।जनता ने एनडीए को दिया स्पष्ट जनादेश: सुशील मोदी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चौथी बार एनडीए में विश्वास व्यक्त किया। यह साधारण नहीं है। भारतीय राजनीति में बहुत कम ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनपर लोगों ने चौथी बार भरोसा किया है। जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई भ्रम नहीं है। एक गठबंधन में, सभी पार्टियां समान संख्या में सीटें नहीं जीतती हैं। किसने कितनी सीटें जीतीं यह अप्रासंगिक है। लोगों ने एनडीए को वोट दिया। भाजपा ने जदयू की जीत में और जदयू ने भाजपा की जीत में भूमिका निभाई। जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम ने एक साथ काम किया, फिर हमने जीत दर्ज की।'In an alliance, not all parties win equal number of seats. Who won how many seats is irrelevant, people voted for NDA. BJP played a role in JD(U)'s victory & JD(U) played a role in BJP's victory. JD(U), BJP, VIP & HAM worked together, then we registered this victory: Sushil Modi https://t.co/zeXZaVlyKb
— ANI (@ANI) November 11, 2020
नीतीश कुमार ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में एक अन्ने मार्ग पर भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को पुष्पांजलि अर्पित की।Bihar: Chief Minister Nitish Kumar pays floral tribute to India's first Education Minister Maulana Abul Kalam Azad on his birth anniversary at 1 Anne Marg in Patna pic.twitter.com/dkctzkbQI1
— ANI (@ANI) November 11, 2020