फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election result 2020 counting started for mlc election live updates graduate teacher seat rjd bjp congress jdu cpi

चुनाव परिणाम: बिहार की आठ एमएलसी सीटों पर आज आएंगे नतीजे, वोटों की गिनती जारी

Thu, 12 Nov 2020 02:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Nov 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
bihar election result 2020 counting started for mlc election live updates graduate teacher seat rjd bjp congress jdu cpi
विधान परिषद चुनाव के लिए मुजफ्फरपुर में जारी है मतगणना - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। अब विधान परिषद के नतीजों पर सभी की निगाहें हैं। राज्य की आठ विधान परिषद सीटों (एमएलसी) पर हुए चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। इनमें चार स्नातक और शिक्षक कोटे की एमएलसी सीटें हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर कुल 59 जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों पर 43 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज इनकी किस्मत पर फैसला होगा।

विज्ञापन


विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पटना सीट पर 14, तिरहुत पर 12, कोसी सीट पर 17 और दरभंगा पर 17 लोगों ने नामांकन किया है। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पटना से 8, दरभंगा से 16, तिरहुत से 10 और सारण से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह चुनाव पोस्टल बैलेट से हुए थे इसके कारण गिनती में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन



कोसी स्नातक से भाजपा के एनके यादव मैदान में है। बाकी सीटों पर जदयू के उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शिक्षक कोटे की पटना सीट से भाजपा के नवल किशोर, दरभंगा से सुरेश राय, तिरहुत से नरेंद्र सिंह और सारण से चंद्रमा सिंह मैदान में हैं। दरभंगा से कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार का मुकाबला राजद के आजाद गांधी से है। तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह का मुकाबला राजद के धनंजय कुमार सिंह से है। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा, एनसीपी, कांग्रेस और राजद के एक-एक प्रत्याशियों सहित कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।


पटना शिक्षक निर्वाचन में भाजपा, राजद और सीपीआई के एक-एक प्रत्याशियों सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और सीपीआई के एक-एक प्रत्याशियों सहित कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और सीपीआई के एक-एक प्रत्याशियों सहित कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed