फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: Prashant Kishor fielded former Deputy Army Chief General Krishna Singh from Tarari Assembly.

Election 2024 : प्रशांत किशोर ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को दिया टिकट; तरारी प्रत्याशी कृष्णा सिंह चर्चा में

Wed, 16 Oct 2024 01:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:30 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी तीन अन्य सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम कुछ ही दिनों के भीतर घोषित कर देगी। जहां अगले महीने उपचुनाव होने हैं। तरारी विधानसभा सीट पर पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा सिंह जनसुराज के प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Prashant Kishor fielded former Deputy Army Chief General Krishna Singh from Tarari Assembly.
प्रशांत किशोर के साथ तरारी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी (लाल घेरे में) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। तरारी विधानसभा सीट से तो उन्होंने प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी है। अन्य सीट पर जल्द ही उम्मीदवार उतारने की बात कही है। बुधवार दोपहर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने प्रेस कॉफ्रेंस किया था। इसमें प्रशांत किशोर के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व राजनयिक मनोज भारती भी मौजूद थे। उन्होंने एलान किया कि जनसुराज ने तरारी विधानसभा सीट से  पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा सिंह को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया।

विज्ञापन


गया में अवैध रेत-खनन और अपराध चरम पर है
वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी पार्टी तीन अन्य सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम कुछ ही दिनों के भीतर घोषित कर देगी। जहां अगले महीने उपचुनाव होने हैं। तरारी विधानसभा सीट पर पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा सिंह जनसुराज के प्रत्याशी बनाए गए हैं। गया में अवैध रेत-खनन और अपराध चरम पर है। 
विज्ञापन


इस सीट पर डॉक्टर जितेंद्र की चर्चा
वहीं बिहार के अन्य तीन सीट रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो बेलागंज विधानसभा सीट पर मो. अमजद और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से पासवान समाज के चर्चित डॉक्टर जितेंद्र के नाम की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीन पर महागठबंधन और एक पर एनडीए का था कब्जा

बिहार की तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इन सीटों पर रामगढ़, बेलागंज और तरारी विधानसभा सीट महागठबंधन के कब्जे में था। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए के पास था। सभी सीटों के विधायक लोकसभा में चुने जाने के बाद खाली हुआ था। जिसमें तरारी विधानसभा सीट भाकपा माले विधायक सुदामा प्रसाद आरा से लोकसभा, रामगढ़ से राजद विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से लोकसभा, बेलागंज से राजद विधायक डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद से लोकसभा और इमामगंज विधानसभा से हम के जीतन राम मांझी गया संसदीय सीट से लोकसभा चुने गए थे। इन सभी चार सीटों पर 23 नवंबर को उपचुनाव का मतगणना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed