Bihar By-Election: जिनके घर रेड कर NIA ने तीन करोड़ बरामद किया था, उन्हें जदयू ने इस विधानसभा से दिया टिकट
जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिक प्रसाद ने कहा कि 23 अक्टूबर को बेलागंज विधानसभा में एनडीए के वरीय नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। 24 अक्टूबर मनोरमा देवी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। जिनमें गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट खाली होने के बाद उपचुनाव होना है। इन दोनों सीटों पर जन सुराज पार्टी ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं रविवार को बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जदयू नेत्री सह पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर एनआईए की कार्रवाई हुई थी। उक्त कार्रवाई में जांच एजेंसी की टीम को तीन करोड़ रुपए कैश और हथियार बरामद किया गया था। इस मामले की पूरे बिहार में जमकर चर्चा हुई थी।
अतरी विधानसभा से मिली थी हार
जदयू के आला कमान ने पूर्व में हुई बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अतरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर जदयू के आला कमान ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पर भरोसा कर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिक प्रसाद ने कहा कि 23 अक्टूबर को बेलागंज विधानसभा में एनडीए के वरीय नेता जनसभा को संबोधित करेंगे। 24 अक्टूबर मनोरमा देवी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। बेलागंज विधानसभा क्षेत्रों में चर्चा है कि जहानाबाद के सांसद डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र राजद के युवा नेता विश्वनाथ यादव के बीच कांटे की टक्कर होगी। पिछले तीन महीने से अधिक समय से उपचुनाव को लेकर मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
इधर, महागठबंधन ने बेलागंज विधानसभा सीट विश्वनाथ यादव के नाम की घोषणा है। वहीं इमामगंज विधानसभा सीट पर राजद ने गया जिला परिषद के पूर्व चेयर रौशन मांझी की नाम की घोषणा की है। रौशन मांझी पूर्व में जदयू में प्रदेश के नेता रहे हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान रौशन मांझी ने राजद का दामन थामा था। लोकसभा चुनाव में इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा को जीतने में अहम भूमिका निभायी थी। उसके बाद से ही इमामगंज विधानसभा सीट से रौशन मांझी के नाम का चर्चा था। मालूम हो कि 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।