फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election:paswan want to be cm

मुंह मियां मिट्ठू बने पासवान, बनना चाहते हैं सीएम

Mon, 24 Aug 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
bihar election:paswan want to be cm

बिहार विधानसभा चुनाव में सीट के बंटवारे से पहले भाजपा के सहयोगियों ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा जताना शुरू कर दिया है। भाजपा की सहयोगी रालोसपा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की ओर से इस पद पर दावेदारी जताने के बाद अब दूसरी सहयोगी लोजपा के मुखिया रामविलास पासवान भी अपनी दबी इच्छा को जाहिर करने से नहीं चूके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। बकौल पासवान जिस बैठक में वाजपेयी ने उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया था, उस बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजद, जदयू और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा होने के बाद राजग में इसके लिए बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है

कुशवाहा के बाद पासवान!

bihar election:paswan want to be cm

शुरुआती बातचीत में रालोसपा ने भाजपा को 102 सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह देते हुए अपने लिए 67 सीटें मांगी हैं। बातचीत से पहले ही कुशवाहा की पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।

माना जा रहा है कि सहयोगी दलों की लगतार बढ़ रही महत्वकांक्षा के कारण भाजपा के लिए सीटों का विवाद सुलझाना आसान नहीं होगा।

भाजपा की ओर से किसी को सीएम पद का उम्मीदवार नहीं घोषित किए जाने के फैसले के बाद कुशवाहा के बाद अब इस पद के लिए पासवान की दावेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बढ़ रही भाजपा की मुश्किल

bihar election:paswan want to be cm

भाजपा के लिए मुश्किल यह है कि सहयोगी दल अब उस पर अधिक से अधिक सीट हासिल करने का दबाव लगातार बढ़ा रहे हैं।


इस क्रम में खासतौर पर रालोसपा ने सीएम पद पर दावे के साथ ही लोजपा से अधिक सीटें मांग कर भाजपा की सिरदर्दी बढ़ाई है।

लोजपा हालांकि 50 सीटें मांग रही है, मगर इसने साफ कर दिया है कि पार्टी से बगावत कर पहले जदयू और फिर बाद में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का दामन थामने वाले विधायकों को टिकट दिया जाना वह स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed