फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 Votkatwa or Game Changer question of the existence of many smaller parties, Congress, VIP, we and the Left will also be tested

वोटकटवा या गेम चेंजरः कई छोटे दलों के अस्तित्व का सवाल, कांग्रेस, वीआईपी, हम और वाम भी कसे जाएंगे कसौटी पर

Mon, 19 Oct 2020 06:44 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, पटना/ नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, पटना/ नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 19 Oct 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 Votkatwa or Game Changer question of the existence of many smaller parties, Congress, VIP, we and the Left will also be tested
बिहार चुनाव 2020: छोटे दलों के लिए यह चुनाव अस्तित्व का सवाल बन गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

वोटकटवा, गेम चेंजर या फिर किंग मेकर, यह सवाल सियासी गलियारे में छोटे दलों को ले कर पूछा जा रहा है, जो राजग या विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। जाहिर तौर पर मोर्चा बना कर चुनाव मैदान में उतरे जाप, आरएलएसपी, एसजेडी व लोजपा जैसे दलों के लिए यह चुनाव अस्तित्व का सवाल बन गया है। ये दल इस बार चूके तो कहीं के नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


निगाहें उन दलों पर भी है जो मुख्य प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे राजग और महागठबंधन का हिस्सा हैं। मसलन राजग के साथ चुनाव लड़ रही वीआईपी और हम को अपनी भविष्य की राजनीति बचाए रखने के लिए अपना दमखम दिखाना होगा। महागठबंधन से जुड़ी कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो ये सभी गठबंधन की राजनीति के लिए एकाएक अप्रासांगिक बन जाएंगे।
विज्ञापन



धारणा तोड़ना पहली बड़ी चुनौती
राजग और महागठबंधन से इतर चुनाव लड़ रहे दलों के लिए सबसे पहली चुनौती धारणा विशेष को तोड़ने की है। राज्य में आम धारणा है कि मुकाबला बस राजग और महागठबंधन के बीच है। अगर यही धारणा बनी रही तो जाप, एमआईएमआईएम, एसजेडी, रालोसपा, लोजपा के लिए बेहतर प्रदर्शन के दरवाजे बंद हो जाएंगे। बीते विधानसभा चुनाव में इनमें से कई दल इस आशय की धारणा बनने की कीमत चुका चुके हैं। मसलन तब जाप, एआईएमआईएम, एसजेडी जैसे दल खाता खोलने से चूक गए थे। जाप को महज 1.4 फीसदी, एसजेडी और एआईएमआईएम को महज 0.2 फीसदी मत ही मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल में रालोसपा और लोजपा
रालोसपा का इस बार बसपा, एआईएमआईएम के साथ गठबंधन है। अंत समय में पार्टी महागठबंधन और राजग में जगह बनाने में नाकाम रही। अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरी लोजपा का भी अंत समय में राजग का साथ छूटा। कभी राजग तो कभी महागठबंधन के साथ रहे रालोसपा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा के लिए यह चुनाव करो या मरो वाला है। इस बार कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी को अस्त्वि की लड़ाई लड़नी होगी। यही स्थिति लोजपा की है। कमजोर प्रदर्शन से पार्टी में विरासत की जंग छिड़ेगी। पार्टी को केंद्र में भी राजग से बाहर किया जा सकता है।

सहयोगियों की भी बढ़ी चुनौती
इस चुनाव में वीआईपी और हम राजग तो वाम दल और कांग्रेस राजद की अगुआई वाले महागठंधन में हैं। वीआईपी और हम ने अगर राजग की नैया पार लगाने में अहम भूमिका अदा नहीं की तो इनकी सियासत की भविष्य की राह रपटीली हो जाएगी। बीते विधानसभा हम कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई थी। इसी तरह कांग्रेस और वाम दल राजद से अधिक सीटें हासिल करने में कामयाब तो हो गई है। हालांकि अगर इन दलों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा तो भविष्य में इन्हें गठबंधन में शामिल करने के मामले में बड़े दल दिलचस्पी नहीं लेंगे।


क्यों निशाने पर हैं 'वोटकटवा' दल
चुनाव में राजग के निशाने पर लोजपा तो महागठबंधन के निशाने पर जाप और एमआईएमआईएम की अगुवाई में बना मोर्चा है। राजग लोजपा को तो राजद ओवैसी, कुशवाहा और पप्पू यादव को वोटकटवा के रूप में प्रचारित कर रहा है। जाहिर तौर पर भाजपा को लोजपा के कारण अपने वोट बैंक में सेंध लगने का डर है तो राजद को ओवैसी, कुशवाहा और पप्पू यादव से। इसलिए राजग और महागठबंधन अलग-अलग दलों के संबंध में वोटकटवा की धारणा बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed