फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 News: Rahul Gandhi denied permission to land in purnea DM says no question of denying

Bihar Assembly Election 2020: पूर्णिया में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत, डीएम ने दी सफाई

Fri, 23 Oct 2020 11:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 23 Oct 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News: Rahul Gandhi denied permission to land in purnea DM says no question of denying
बिहार चुनाव: राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Election in Bihar 2020: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी धुआंधार प्रचार के जरिए जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इससे ठीक पहले गुरुवार शाम को एक रिपोर्ट आई की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है। जहां उनका एक कार्यक्रम होना है। इसे लेकर अब पूर्णिया के जिलाधिकारी ने सफाई दी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा, 'ट्रांजिट प्रोग्राम (पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली) पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन में 23 अक्तूबर को निर्धारित किया गया था। सुरक्षा प्रोटोकॉल और एएसएल की बैठक के अनुसार तैयारी शुरू हुई। 22 तारीख को, हमें संशोधित कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया, जिसमें पूर्णिया को ट्रांजिट (पारगमन) के तौर पर शामिल नहीं किया गया।'
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। लैंडिंग के लिए अनुमति न तो प्रशासन से ली गई थी और न ही इसके लिए कोई आवेदन जमा कराया गया था। इसलिए इजाजत न देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।'

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: पीएम मोदी और राहुल की एक ही दिन एंट्री, बढ़ेगा सियासी तापमान


इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि राहुल गांधी की पूर्णिया में कोई रैली नहीं है। यहां सिर्फ ट्रांजिट प्रोग्राम है, जिसमें उन्हें यहां फ्लाइट से आना है और हेलीकॉप्टर से रैली के लिए जाना है। हवाई अड्डे पर रनवे का काम चल रहा है। ऐसे में इसे डायवर्ट कर दिया गया है। पूर्णिया में पांच मिनट का स्टॉपेज था जो अब दूसरे हवाई अड्डे पर होगी। गांधी की रैली जहां पहले होनी थी वो अब भी वहीं हो रही है।

बता दें कि राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे हवाई जहाज से गया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से चॉपर के जरिए हिसुआ जाएंगे। लगभग 12 बजे हिसुआ में जनसभा करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद कहलगांव जाएंगे। यहां वे पार्टी प्रत्याशी मुकेश सिंह के लिए प्रचार करेंगे। कहलगांव से वापस गया और फिर दिल्ली लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed