फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 Raghuvansh prasad singh wants to carry three functions before code of conduct comes into force

Bihar election 2020: अब रघुवंश प्रसाद ने नीतीश को लिखी चिट्ठी, सीएम से की ये मांग

Fri, 11 Sep 2020 10:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Sep 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 Raghuvansh prasad singh wants to carry three functions before code of conduct comes into force
रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook @drraghuvansh

बिहार में अक्तूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से गुरुवार को इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पत्र लिखा। उनका फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही उन्होंने यह पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पत्र के माध्यम से उन्होंने नीतीश कुमार से तीन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है, जिन तीन कार्यों को वह पूरा नहीं कर पाए हैं। रघुवंश प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ सिंचाई मंत्री और बिहार के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के नाम भी पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


 

रघुवंश प्रसाद की नीतीश कुमार से पहली मांग
सीएम नीतीश कुमार के नाम लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि "मनरेगा कानून में सरकारी और एससी-एसटी की जमीन में काम होगा' क्या प्रबंध है, उस खंड में आम किसानों की जमीन में भी काम होगा, जोड़ दिया जाए। इस आशय का अध्यादेश तुरंत लागू कर आनेवाले आचार संहिता से बचा जाए। किसानों की जमीन को रकबा के आधार पर मजदूरों की संख्या को सीमित रखा जाए। मजदूरी में आधी सरकार और आधी मजदूरी किसान भी दे। यह काम छूट गया था। इसे करा दें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रघुवंश की नीतीश से दूसरी मांग
नीतीश कुमार के नाम लिखे दूसरे पत्र में रघुवंश प्रसाद ने कहा है कि ''वैशाली जनतंत्र की जननी है। विश्व का प्रथम गणतंत्र है, लेकिन इसके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया है। इसलिए मेरा आग्रह है कि झारखंड राज्य बनने से पहले 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पटना में और 26 जनवरी को रांची में राष्ट्रध्वज फहराते थे। इसी प्रकार 26 जनवरी को पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री रांची में राष्ट्रध्वज फहराते थे। उसी तरह 15 अगस्त को मुख्यमंत्री पटना में और राज्यपाल विश्व के प्रथम गणतंत्री वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराने का निर्णय कर इतिहास की रचना करें। इसी प्रकार 26 जनवरी को राज्यपाल पटना में और मुख्यमंत्री वैशाली गढ़ के मैदान में राष्ट्रध्वज फहराएं। आप 26 जनवरी, 2021 को वैशाली में राष्ट्रध्वज फहराएं। इस आशय की सारी औपचारिकताएं पूरी हैं। फाइल मंत्रिमंडल सचिवालय में लंबित है। केवल पुरातत्व सर्वेक्षण से अनापत्ति प्रमाण पत्र आना बाकी था, जो आ गया है। आग्रह है कि कृपा कर आप इसे स्वीकृत कर दें।"

 

रघुवंश की नीतीश कुमार से तीसरी मांग
रघुवंश प्रसाद ने नीतीश कुमार से तीसरी मांग पूरी करने की अपील करते हुए भगवान बुद्ध का पवित्र भिक्षापात्र अफगानिस्तान से वैशाली लाने का जिक्र किया है।


 

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार माननीय सिचाई मंत्री, बिहार सरकार श्री प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, बिहार सरकार के नाम पत्र

Posted by Dr. Raghuvansh Prasad Singh on Thursday, 10 September 2020

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed