बिहार चुनाव: पीएम मोदी ने छपरा में किया इस बुजुर्ग महिला का जिक्र, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छपरा में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर निशाना साधा। वहीं एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान से साफ है कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए की दोबारा सरकार बन रही है। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया। वीडियो में महिला मोदी सरकार के कार्यों का बखान करती हुई सुनाई दे रही हैं।
प्रधानमंत्री बोले- वीडियो देखकर काफी प्रभावित हुआ
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के एक गांव की बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। उसे आपने भी देखा होगा। इसमें एक व्यक्ति उस महिला से पूछता है कि मोदी को काहे खातिर वोट देबो। आखिर मोदी ने तुम्हारी खातिर किया क्या है? उस गांव की महिला, उस मां ने उसके सवालों का एक सांस में जवाब दिया। जब वो जवाब दे रही थीं तब सवाल पूछने वाले का चेहरा लटक गया।
बिहार के चुनाव की एक झलक देखें,जब पत्रकार ने ग्रामीण महिला से प्रश्न किया आप किसको वोट देंगी,तब महिला का बयान निम्न था।
— vishnutiwari (@vtiwari006) October 29, 2020
के अलुआ छिल के बिग देव हम। 😹
मोदी जी हमरा क सबकुछ देहले😍💯 pic.twitter.com/k3bRWCFWFA
मोदी जी हमरा क सबकुछ देहले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उस महिला ने बिना लाग लपेट के कहा कि मोदी हमारा के नल देहलन, लाइन देहलन, बिजली देहलन, मोदी हमरा के कोटा देहलन, राशन देहलन, पेंसिन देहलन। मोदी हमरा के गैस देहलन। उनका क्यों वोट न देबे, का तौहर के देब। उन्होंने कहा कि मैं उस वीडियो को देखकर काफी प्रभावित हुआ। इस वीडियो का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने एक तरह से विपक्ष को करारा जवाब दिया।
जंगलराज में लोगों को अपहरण का डर होता था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुल बनाने के लिए कौन काम करेगा जब इंजीनियर सुरक्षित नहीं हो? कौन सड़क बनाएगा जब ठेकेदार की जान चौबीसों घंटे खतरे में हो? उन्होंने कहा कि किसी कंपनी को अगर कोई काम मिलता भी था, तो वो यहां काम शुरू करने से पहले सौ बार सोचती थी।
मोदी ने कहा, ये जंगलराज के दिनों की सच्चाई है। उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि बचपन के दिनों में उनकी मां, उन्हें कहा करती थी कि ‘लकड़सुंघा’ आ जाएगा। असल में उनकी मां को चिंता थी कि अगर उनके बच्चे बाहर निकले तो उनका अपहरण हो जाएगा।