फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Neha singh rathore become sensation before Bihar Election here do read

बिहार चुनाव से पहले अचानक क्यों सोशल मीडिया स्टार बन गईं नेहा सिंह राठौर, पढ़िए

Tue, 29 Sep 2020 03:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 29 Sep 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Neha singh rathore become sensation before Bihar Election here do read
नेहा सिंह राठौर - फोटो : Twitter - @NehaFolksinger_

कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का एक भोजपुरी रैप काफी लोकप्रिय हुआ था, उसका नाम था मुंबई में का बा? भोजपुरी भाषा में लिखे गए इस गीत को काफी पसंद किया गया, इसके बाद भोजपुरी गीतों के प्रति लोगों का रुख बदला। ठीक वैसे ही कुछ दिन पहले एक और भोजपुरी गीत वायरल हुआ, इसका नाम था - बिहार में का बा?

विज्ञापन



ये गीत बिहार चुनाव की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल है और इसके बोल कुछ इस तरह हैं - बिहार में का बा, कोरोना से बीमार बा, बाढ़ से बदहाल बा।  भरी जवानी में मंगरुवा चलत ठेगुरवा चाल बा।  अरे का बा, बिहार में का बा। 15 साल चचा रहलन, 15 साल पप्पा।  तबो ना मिट बेजोरगारी का ठप्पा।  जब जब सइया होले मोर अरब के रवाना, तब तब जियरा खोजे एहो इहा कारखाना। बोला का बा। 
विज्ञापन


इस गाने को बिहरा के कैमुर जिले की रहने वाली नेहा सिंह राठौर ने गाया और लिखा भी है। वैसे तो नेहा साल 2018 से लोकगीत गा रही हैं लेकिन बिहार चुनाव आते ही उनके गानों को सोशल मीडिया पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फेसबुक और ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई है। यहां नेहा सिंह राठौर के गाने को आप सुन सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन


 



नेहा ने बताया कि वो अपना हर गाना फेसबुक पर जरूर डालती हैं। उन्होंने बताया कि एक बार गाना डालने के बाद उनके फेसबुक पर फॉलोवर कम हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर गाने डालने शुरू कर दिए। नेहा सिंह राठौर ने एक गाना बेरोजगारी पर भी गाया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के समय कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

इसके अलावा नेहा के उस गाने को कई विपक्षी बड़े नेताओं ने भी शेयर किया। नेहा का कहना है कि उन्होंने कभी भी गाना वायरल होने के मकसद से गाने को नहीं लिखा, हां वो जन समाज की आवाज बनना चाहती हैं, इसलिए उनसे जुड़े मुद्दों पर गाने लिखती हैं। 


नेहा ने कहा कि जो लोग अपनी बात रखने से डरते हैं, वो उनके लिए गाना लिखती हैं और सरकार तक अपने गाने के माध्यम से उनकी बातें पहुंचाती हैं। नेहा का कहना है कि सरकार को चुनौती देने वाले गानों को लिखने में डर नहीं लगता क्योंकि मुझे लोकतंत्र का नियम पता है, सरकार ने कहा है कि आप सवाल कर सकते हैं।

नेहा ने साल 2018 में कानपुर से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। उनका कहना है कि भोजपुरी गीतों में अश्लीलता बढ़ गई है, इसलिए उन्होंने अपनी भाषा की सेवा करने का विचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed