फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 mukesh sahni of vip says tejashwi stabbed me in back and amit shah offered me balm

बिहार चुनाव 2020: वीआईपी के सहनी बोले- तेजस्वी ने पीठ में भोंका छुरा, शाह ने लगाया मरहम

Sat, 10 Oct 2020 08:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 10 Oct 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 mukesh sahni of vip says tejashwi stabbed me in back and amit shah offered me balm
महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का हिस्सा बन गए हैं मुकेश सहनी - फोटो : PTI

बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को हराने के लिए विपक्ष ने राष्ट्रीय जनता दल (रादज) के नेतृत्व में महागठबंधन बनाया हुआ है। हालांकि पर्याप्त सीटें न मिलने की वजह से कुछ पार्टियां महागठबंधन से अलग हो गई हैं। 

विज्ञापन


ऐसी ही एक पार्टी है विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जिसके अध्यक्ष हैं मुकेश सहनी। वे खुद को सन ऑफ मल्लाह कहते हैं। सहनी के एनडीए का हिस्सा बनने पर भाजपा ने उन्हें अपने कोटे की 11 सीटें दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला था और अब वे उसका ही हिस्सा हैं।
विज्ञापन



सहनी ने भाजपा में आने की वजह बताते हुए कहा, ‘2014 में जब मैं मुंबई से बिहार लौटा तो मैं मोदी जी के लिए वापस आया था। मैंने अमित शाह के साथ मिलकर काम किया, जो तब पार्टी अध्यक्ष थे। मुझे मोदी जी पर भरोसा था। मैंने तब एक सामाजिक संगठन चलाया। 2014 लोकसभा और 2015 के बिहार चुनाव में एनडीए के लिए प्रचार किया। लेकिन तब मुझे इस बात की चिंता थी कि निषाद समुदाय को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार में चार धुरंधर दो इंजीनियर, एक डीएसपी, एक क्लर्क... जिंदगी कहां से कहां ले आई


उन्होंने कहा कि मैंने 2018 में एक राजनीतिक पार्टी बनाई और एनडीए के साथ गठबंधन किया। लेकिन एक राजनीतिक पार्टी का काम चुनाव लड़ना है और एनडीए में शामिल होकर मैं चुनाव नहीं लड़ पाया इसलिए मैं महागठबंधन में शामिल हो गया। हालांकि मैं इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं था फिर भी मैंने ऐसा किया। मुझे तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया था कि बिहार विधानसभा में 25 सीटें और उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा। आखिरी समय पर उन्होंने कहा कि वीआईपी को केवल दो सीटें मिलेंगी। तब मैंने महागठबंधन से बाहर जाने का फैसला किया।

सहनी का कहना है कि तेजस्वी ने उनकी पीठ पर छुरा भोंका जबकि अमित शाह ने जख्म पर मरहम लगाया है। यही कारण रहा कि वे दोबारा एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। वीआईपी के अध्यक्ष ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पार्टी विरासत में मिली है। उनके पिता लालू प्रसाद यादव बड़े नेता हैं लेकिन उनके पास अनुभव और अनुशासन की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed