फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 LJP and JMM releases first list of candidates for the upcoming Bihar election

Bihar election 2020: लोजपा और जेएमएम ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, चिराग ने भाजपा से आए नेताओं को मैदान में उतारा

Thu, 08 Oct 2020 07:49 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Oct 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 LJP and JMM releases first list of candidates for the upcoming Bihar election
एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : ANI

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। जिनमें भाजपा से हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ नेता भी हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू के लिए मुकाबले को मुश्किल बनाना चाहती है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर जदयू को हराने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के लिए वोट डालने का मतलब बिहार को तबाह करना होगा।
विज्ञापन




चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि 'लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशीयों को ढेर सारी बधाई। बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना जरूरी है। जदयू को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना। पापा की सेहत ज्यादा खराब होने के कारण आप सब के बीच अभी नहीं आ पा रहा हूं। पापा की सेहत ठीक होते ही आप सब के साथ बीच आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोजपा ने कहा कि ये 42 उम्मीदवार जिन सीटों पर किस्मत आजमाएंगे वे उन 71 सीटों में से हैं जिन पर 28 अक्तूबर को पहले चरण में मतदान होना है। लोजपा ने बिहार भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर भी विश्वास जताया है जो पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए। इनमें दिनारा से राजेंद्र सिंह और पालीगंज से उषा विद्यार्थी हैं।


लोजपा ने घोषणा की है कि वह उन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी जिन पर जदयू चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा के सामने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी। लोजपा राजनीतिक वजहों से कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में भा अपने उम्मीदवार उतार सकती है जहां भाजपा ने भी प्रत्याशी उतारे हों। हालांकि पासवान की पार्टी इससे बचने का ही प्रयास करेगी।

लोजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पसंद में ऊंची जाति और दलित उम्मीदवारों दोनों पर विश्वास जताया है।

जेएमएम ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed