{"_id":"5f7dbc46f68efa596b6fb85f","slug":"bihar-election-2020-congress-workers-from-bihar-protest-outside-party-headquarters-over-the-allotment-of-tickets-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में जोरदार हंगामा, टिकट बंटवारे को लेकर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में जोरदार हंगामा, टिकट बंटवारे को लेकर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 07 Oct 2020 06:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली आए कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर रोज किसी न किसी पार्टी से हंगामें की खबर आ रही है। ताजा वाकया कांग्रेस पार्टी को लेकर है जहां बिहार से आए कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने जोरदार हंगामा किया। कार्यकर्ताओं की नाराजगी चुनाव से पहले हो रहे टिकट बंटवारे को लेकर है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टिकट बंटवारे में धांधली की जा रही है। प्रभारी अपने परिवार के लोग और नजदीकी को टिकट दे रहें हैं। कई कार्यकर्ताओं ने तो विरोध के रूप में पोस्टर भी लहराए।
विज्ञापन
इस पोस्टर में गंभीर आरोप लिखे थे। एक कार्यकर्ता के पोस्टर में लिखा था कि टिकट बेचने वाले दलालों से बिहार कांग्रेस को मुक्त करो, वहीं कुछ ने तो हत्यारे और दुष्कर्मियों को टिकट देने का भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि बिहार कांग्रेस प्रभारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग 2012 से राहुल गांधी को इस बारे में पत्र लिखकर आगाह कर रहे हैं।