{"_id":"5f44bf508ebc3e3cc41bb65e","slug":"bihar-election-2020-cm-nitish-kumar-first-virtual-rally-to-be-held-on-6-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के रण में छह सितंबर को चुनावी बिगुल फूंकेंगे नीतीश, जनता को वर्चुअल रैली से करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के रण में छह सितंबर को चुनावी बिगुल फूंकेंगे नीतीश, जनता को वर्चुअल रैली से करेंगे संबोधित
Tue, 25 Aug 2020 01:09 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह सितंबर को चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं। सीएम नीतीश वर्चुअल रैली के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित करेंगे और अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट जनता के आगे रखेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से रैलियों का आयोजन नहीं हो रहा है, क्योंकि भारी भीड़ जुटने से वायरस के प्रसार में गति आ सकती है। इस कारण सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। सभी पार्टियों ने डिजिटल माध्यम तथा सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों की गोलबंदी की मुहिम आरंभ कर दी है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित होने वाली नीतीश की यह पहली वर्चुअल रैली होगी।
विज्ञापन
इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश सात अगस्त को वर्चुअल रैली करने वाले थे, लेकिन उस दौरान इसे स्थगित कर दिया गया था। इस रैली को सफल बनाने और जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पिछले एक महीने से जुटे हुए थे, लेकिन राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए इसे रद्द करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार का बड़ा एलान, केवल राज्य के निवासी ही बनेंगे प्राथमिक शिक्षक
वहीं, बिहार में आने वाले विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अकेले चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन बातों को सिरे से नकार दिया।
हाल के दिनों में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में खींचतान बढ़ गई थी। यहां तक कि लोजपा और जेडीयू के कई नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने फिलहाल इस पर विराम लगा दिया।
साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने इस बात को साफ कर दिया है कि इस साल होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। नड्डा ने चुनावों के मद्देनजर एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।