फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: BJP JP nadda yogi adityanath Rally live updates in bihar attack on tejashwi yadav

बिहार में बोले नड्डा- जंगलराज के युवराज ने दिया धोखा, इसलिए उन्हें आराम और नीतीश को काम दीजिए

Wed, 04 Nov 2020 03:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 04 Nov 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: BJP JP nadda yogi adityanath Rally live updates in bihar attack on tejashwi yadav
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। इसे देखते हुए राज्य में चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है। गुरुवार को तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इसी कड़ी में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लौरिया नंदनगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला बोला और कहा, जंगल राज के राजकुमार बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता थे, फिर भी उन्होंने एक बार भी विधानसभा में भाग नहीं लिया। वह लोगों को धोखा दे रहे हैं। तो उन्हें आराम दीजिए और नीतीश जी को काम दीजिए। 
विज्ञापन



नड्डा ने कहा, बिहार में आज से 15 साल पहले कभी भी विकास की चर्चा नहीं होती थी। आज चुनाव में जंगलराज के युवराजों को अगर विकास की चर्चा करनी पड़ रही है तो ये नरेंद्र मोदी जी के कारण हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली तो, अब तो जंगलराज वाले भी मुखौटा लगाकर अच्छी-अच्छी बातें करते हैं। पर जब वो विपक्ष के नेता बनते हैं तो वो विधानसभा के बजट सत्र में एक भी दिन नहीं जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा में विपक्ष के नेता का अनुपस्थित होना बिहार की जनता के साथ धोखा है। इसलिए ऐसे लोगों को आराम दीजिए और विकास के कार्य करने वाले नीतीश कुमार जी को वोट दीजिए। 

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से पहले बिहार की लड़कियां बीच में ही स्कूल की पढ़ाई छोड़ देती थीं। आज लड़कियां शान के साथ पोशाक पहनकर साइकिल में स्कूल जाती हैं। ये बिहार की महिलाओं का सम्मान है। 

नड्डा ने कहा, जंगलराज वाले आज बिहार की जनता से बोल रहे हैं कि 10 लाख नौकरी देंगे। पहले बिहार की जनता को जवाब दो कि तुम्हारे कार्यकाल में 25 से 30 लाख बिहार से पलायन क्यों कर गए। उन्होंने कहा, जंगलराज में ठेकेदारों को मौत के घाट उतारा जाता था, इंजीनियरों को मारा जाता था, अपहरण उद्योग चलता था, डॉक्टर खौफ के माहौल में काम करते थे। आज राजद और माले दोनों मिल गए और इनके साथ कांग्रेस है। क्या ऐसे लोगों को आप वोट देंगे?

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत में बिहार से गायब थे। ये लोग दिल्ली बैठे थे, क्योंकि तेजस्वी यादव को यहां कोरोना से डर लगता था। कोरोना में बिहार की लोगों की चिंता नीतीश जी की सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। 

उन्होंने कहा, चुनाव में लोग आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, आपको सिर्फ ये ध्यान में रखना है कि बिहार के विकास के लिए सड़क, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज जैसे विकास कार्य किस सरकार ने किया है। बिहार में बालिकाओं को इंटरमीडिएट पास करने पर नीतीश सरकार 25 हजार की राशि देती है और साथ ही ग्रेजुएशन करने पर 50 रुपये की प्रोत्साहन राशि देते हैं। 
 

योगी आदित्यनाथ ने रैली में क्या कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे चरण के प्रचार के लिए बिहार के कटिहार पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि बिहार में कटिहार घुसपैठ की समस्या से त्रस्त है। एनडीए की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। 

यूपी के सीएम ने दावा किया कि इस बार बिहार में नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, बिहार में एक बार फिर सुशासन और विकास की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमला बोलते उन्होंने कहा कि  कांगेस और राजद को परिवार की चिंता है, आमलोगों की नहीं। 

सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोटती है, 1975 में कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपा था। और आज भी देश के एक बहुत बड़े पत्रकार को केवल अपनी स्वयं की तुष्टि के लिए गिरफ्तार करके लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का कार्य कांग्रेस कर रही है। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस के शासन के समय आतंकवाद सिर चढ़कर बोलता था, आज आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोक कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश में से आतंकवाद को सदैव के लिए समाप्त करने का आवाहन कर लिया है। भारत की धरती पर आतंकवाद और नक्सलवाद के लिए जगह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed