बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा, 5 चरणों में होगा मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव पांच चरण में होंगे। चुनाव प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होकर 12 नवंबर तक चलेगी।
पहले चरण का मतदान 12 अक्टूबर, दूसरे चरण का 16 अक्टूबर, तीसरे का 28 अक्टूबर, चौथे चरण का 1 नवंबर और अंतिम और पांचवे चरण का मतदान 5 नवंबर को होगा। मतगणनना 8 नवंबर को होगी।
चुनाव आयोग की बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि तारीखों की घोषणा करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि त्यौहारों के सीजन में चुनावों पर कोई फर्क न पड़े।
चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हों इसलिए पहली बार ईवीएम पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी फोटो की भी व्यवस्था की गई है।
ईवीएम पर रहेगी उम्मीदवारों की फोटो
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि चुनावों में किसी भी तरह से बाधा नहीं पड़ने दी जाएगी। राज्य के 32 में से 29 जिले नक्सल प्रभावित हैं ऐसे में वहां चुनाव निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में राज्य पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी।
पेड़ न्यूज रोकने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। नेताओं को हेलीकॉप्टर आदि के इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई है जिसमें 36 घंटे में अनुमति मिल सकेगी।
जैदी ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे जिनके तर्ज पर अन्य बूथों पर भी वोट डाली जाएगी।
ये रहेगा चुनावों का शेड्यूल
पहला चरण 12 अक्टूबर को 49 सीटें
दूसरा चरण 16 अक्टूबर को 32 सीटें
तीसरा चरण 28 अक्टूबर 50 सीटें
चौथा चरण 1 नवंबर को 55 सीटें
पांचवा चरण 5 नवंबर को 57 सीटें
मतगणनना 8 नवंबर