{"_id":"667c3c03cedfde463806d5d2","slug":"bihar-eight-people-died-due-to-lightning-nitish-kumar-munger-bhagalpur-jamui-champaran-and-araria-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : वज्रपात से आठ लोगों की मौत, सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : वज्रपात से आठ लोगों की मौत, सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:34 PM IST
सार
Bihar : कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ है, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने परिजनों को 4-4 लाख रुपये और अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भीषण गर्मी और लू के बाद बिहार में मानसून का प्रवेश हो गया। कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात भी हुआ है, जिसमें कुल आठ लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत पर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये और अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। कल से अब तक वज्रपात से मरने वालों में मुंगेर, भागलपुर, जमुई, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और अरर्रिया के लोग शामिल हैं। वज्रपात से मुंगेर में दो, भागलपुर में दो, जमुई में एक पूर्वी चंपारण में एक, पश्चिमी चंपारण में एक और अररिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिनकी मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मैं उन प्रभावित परिवारों के साथ हूं।
विज्ञापन
चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें और खराब मौसम में घरों में रहे और सुरक्षित रहे।
विज्ञापन