फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Durga Puja: All roads of Muzaffarpur city will remain one-way for 4 days; DM released traffic map

Bihar News: दुर्गा पूजा में मुजफ्फरपुर शहर के सभी मार्ग 4 दिन के लिए रहेंगे वन-वे; DM ने जारी किया ट्रैफिक मैप

Tue, 17 Oct 2023 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

Durga Puja 23: मुजफ्फरपुर शहर में दुर्गा पूजा को लेकर सभी मार्गों को चार दिन के लिए वन-वे करने का निर्णय लिया है। डीएम ने इसे लेकर दुर्गा पूजा मुजफ्फरपुर यातायात मैप 2023 भी जारी किया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Durga Puja: All roads of Muzaffarpur city will remain one-way for 4 days; DM released traffic map
चार दिन तक वन-वे रहेंगे मुजफ्फरपुर शहर के सभी रास्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर शहर के सभी मार्ग वन-वे रहेंगे। डीएम प्रणव कुमार ने चार दिन का ट्रैफिक मैप जारी किया है। जो 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा। डीएम ने ट्रैफिक डीएसपी, डीटीओ और एसडीओ को शत प्रतिशत इसका अनुपालन कराने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुर्गा पूजा में शहर में ग्रामीण इलाकों से भी लोग माता की पूजा-अर्चना, दर्शन करने और घूमने आते हैं। भीड़-भाड़ अधिक जुटती है। अधिकांश लोग अपनी निजी सवारी से ही शहर की अनेकों जगह भ्रमण करते हैं। उथल-पुथल की स्थिति में ट्रैफिक को काबू कर पाना पुलिस वालों के लिए भी मुश्किल हो जाता है। इसे देखते हुए डीएम ने मैप जारी किया है। मैप में जिस मार्ग से लोग प्रवेश करेंगे। उससे निकलने के बजाए दूसरे मार्ग से निकलेंगे। साथ ही जिस मार्ग से निकलेंगे उससे वह प्रवेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन




ऐसी रहेगी गाड़ियों और पैदल यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था
ट्रैफिक मैप के अनुसार, महेश बाबू चौक से जुरनछपरा की ओर से सभी वाहन आएंगे। लेकिन कोई वाहन जुरनछपरा होकर महेश बाबू चौक की ओर नहीं जाएगा। समाहर्ता मोड़ से इमलीचट्टी होते हुए माड़ीपुर पुल और महेश बाबू चौक वाहन जाएंगे। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक पर अस्थाई बैरिकेडिंग है। उसी रास्ते वीआईपी, पुलिस दल-बल या दंडाधिकारी का आवागमन देवी मंदिर में होगा। हरिसभा चौक के पास बैरिकेडिंग है, जहां से किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित है। पैदल लोग दर्शन के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुखर्जी सेमिनरी के पास भी बैरिकेडिंग की गई है। वाहन छोड़ पैदल दर्शन के लिए आ सकेंगे। केदारनाथ रोड से कल्याणी चौक की ओर जाने वाली गाड़ियां कल्याणी और मोतीझील की ओर जा सकती हैं। एलाइट होटल मोड़ से टावर की तरफ जाने वाली गाड़ी सुतापट्टी मुख्य बाजार होकर मस्जिद मोड़ के पास सरैयागंज टावर रोड पर निकलेगी। मस्जिद चौक से कोई वाहन सुतापट्टी या बैंक रोड के लिए प्रवेश नहीं करेगा। अखाड़ाघाट रोड से सरैयागंज आने वाले वाहन तेजपाल चौक से सिकंदरपुर स्टेडियम, राणीसती मंदिर होते हुए कड़बला होकर कचहरी होते हुए कंपनीबाग रोड में निकलेंगे।


मूर्ति विसर्जन के लिए रहेगा यह इंतजाम
मूर्ति विसर्जन के दिन जीरोमाइल से अखाड़ाघाट चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए जीरोमाइल अखाड़ागाट मोड़ पर बैरिकेडिंग की जाएगी। बड़े वाहन बैरिया-जीरोमाइल के बजाय पहाड़पुर शनि मंदिर होकर मोतिहारी, दरभंगा, शिवहर और सीतामढ़ी की ओर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed