Araria Tension : गला काटने वाले की भी हत्या, दो समूहों के बीच तनाव; अररिया में किस बात पर शुरू हुआ कत्लेआम?
फारबिसगंज के कृषि बाजार में मामूली विवाद में ठेला संचालक ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में जमकर प्रदर्शन हुआ है। पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अररिया के कृषि बाजार प्रांगण के गेट संख्या-2 के पास गुरुवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। इस घटना में एक पिकअप चालक की हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी की भी भीड़ की पिटाई से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मटियारी चौहान टोला निवासी ठेला संचालक रवि चौहान का अमोना निवासी पिकअप चालक अली हुसैन (42 वर्ष) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रवि चौहान ने अली हुसैन का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी रवि चौहान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें: बिहार में बर्बरता की हद पार: बीच बाजार हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग, खून से सन गई सड़क; सनसनी
घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। फिलहाल पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।