फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DoP join hands to home deliver Shahi lichi Zardalu mango

बिहार में डाक विभाग लोगों के दरवाजों तक पहुंचाएगा ‘शाही लीची’ और ‘जर्दालु आम’

Mon, 25 May 2020 09:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bihar DoP join hands to home deliver Shahi lichi  Zardalu mango
बाजार में बिकती लीची - फोटो : फाइल फोटो

डाक विभाग और बिहार सरकार के बागवानी विभाग ने लोगों के दरवाजों तक 'शाही लीची' और 'जर्दालु आम' की आपूर्ति करने के लिए हाथ मिलाया है। बिहार पोस्टल सर्किल ने बिहार सरकार के बागवानी विभाग के साथ मुजफ्फरपुर से शाही लीची और भागलपुर से जर्दालु आम की लॉजिस्टिक्स करने तथा इसकी लोगों के दरवाजों तक पहुंचाने के लिए एक करार किया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण लीची और आम के उत्पादकों को फलों को बेचने के लिए बाजार तक ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के बीच इसकी आपूर्ति एक बड़ी चुनौती बन गई है, इसलिए आम लोगों की मांग को पूरी करने और किसानों को उनका फल बेचने के लिए बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनका बाजार उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार के बागवानी विभाग एवं भारत सरकार के डाक विभाग ने इस पहल के लिए हाथ मिलाया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर की शाही लीची और भागलपुर का जर्दालु आम अपने अनूठे स्वाद के कारण दुनिया भर में विख्यात है। लोग ऑनलाइन तरीके से वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर आर्डर पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरंभ में यह सुविधा ‘शाही लीची’ के लिए मुजफ्फरपुर और पटना के लोगों को तथा ‘जर्दालु आम’ के लिए पटना और भागलपुर के लोगों के लिए उपलब्ध होगी। लीची की बुकिंग न्यूनतम दो किग्रा तथा आम की बुकिंग न्यूनतम पांच किग्रा तक के लिए होगी।


ऑनलाइन बुकिंग तथा दरवाजों तक पहुंचाने की सुविधा किसानों को सीधे तौर पर इस नए बाजार में अच्छा लाभ अर्जित करने में मदद करेगी। ग्राहकों को भी कम कीमत पर अपने दरवाजों तक इन  फलों को प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। अभी तक वेबसाइट पर 4400 किग्रा लीची के लिए ऑर्डर दिए जा चुके हैं। सीजन के दौरान यह 100,000 किग्रा तक जा सकता है। आमों के लिए ऑर्डर मई के अंतिम सप्ताह से आरंभ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed