फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Digital beggar in Bihar: excuse of not having change will not work, takes alms online

बिहार का डिजिटल भिखारी: छुट्टे नहीं हैं का बहाना नहीं चलेगा... कहता है- 'बाबू जी ऑनलाइन पे कर दो'

Tue, 08 Feb 2022 03:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Feb 2022 03:21 PM IST
सार

बिहार में भिखारी भी डिजिटल हो गए हैं। यहां एक भिखारी फोन पे और गूगल पे पर भीख लेता है। ऐसे में छुट्टे नहीं है का बहाना इसके पास नहीं चलेगा। 
 

विज्ञापन
Digital beggar in Bihar:  excuse of not having change will not work, takes alms online
बिहार का डिजिटल भिखारी - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम मोदी ने 2015 में डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का बिहार में अनोखा पहलू सामने आया है। यहां भिखारी भी डिजिटल हो गए हैं।  एक भिखारी फोन पे और गूगल पे पर भीख लेता है। ऐसे में 'छुट्टे नहीं है' का बहाना इसके पास नहीं चलेगा। 

विज्ञापन


इस डिजिटल भिखारी का नाम राजू है। वह बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता है। राजू की पहचान दूर से ही हो जाती है। उसके गले में 'QR CODE' की तख्ती लटकी रहती है। हाथ में टैब है। भीख मांगने पर कोई कहता है कि छुट्टे नहीं है तो राजू कहता है कि फोन पे दो, गूगल पे कर दो। चर्चा है कि राजू बिहार का पहला डिजिटल भिखारी है। वहीं राजू अपने आप को देश का पहला हाईटेक भिखारी बताता है।
विज्ञापन


बिहार का ये अनोखा भिखारी बचपन से ही भीख मांगता है। इसी बीच कुछ दिनों से लोग छुट्टे नहीं है कहकर भीख देने से मना कर देते हैं। ऐसे में उसे पैसे मिलना बंद हो गए। तभी उसे डिजिटली भीख मांगने का आइडिया आया। उसके बाद उसने पैन कार्ड बनवाकर बैंक में खाता खुलवाया और डिजिटली भीख मांगना शुरू किया। अब उसकी अच्छी कमाई होने लगी है। राजू खुद को पीएम मोदी का भक्त बताता है। वह उनके डिजिटल इंडिया से बहुत प्रभावित है। वह लालू प्रसाद यादव का भी प्रशंसक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed