Bihar Police : पहली पत्नी को धोखा देने वाले दरोगाओं की खैर नहीं, बिहार डीजीपी ने कहा- जाएगी नौकरी
Bihar : बिहार के डीजीपी ने आज फिर एक नया अआदेश जारी किया है। यह आदेश आमलोगों के लिए नहीं बल्कि उनके विभाग के लिए ही है। अब इस नए आदेश से कई पुलिसकर्मियों की सांसे फूलने लगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुलिस महकमे में नैतिक अनुशासन को लेकर एक बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। उनके इस आदेश से उनके विभाग में हड़कंप मच गया है। उस आदेश के तहत कई वर्दीधारी की नौकरी पर तलवार लटक जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीएम सम्राट चौधरी का बिहार के प्राइवेट स्कूलों को फरमान- यह बातें नहीं मानी तो कड़ी कार्रवाई तय
प्रमोशन मिला तो पत्नी को छोड़ा? अब जाएगी नौकरी
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा है कि जो पुलिसकर्मी पद और प्रतिष्ठा मिलते ही अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर रहे हैं, उनके लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। सीतामढ़ी एसपी से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जहाँ पुलिसकर्मी सिपाही से सब-इंस्पेक्टर बनते ही या प्रमोशन पाते ही अपनी पहली पत्नी को त्याग देते हैं और दूसरी शादी कर लेते हैं। डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी में रहने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मंत्री शीला से क्या पूछ बैठे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? जदयू दफ्तर से निकले तो कुछ नहीं बोले
पुलिसकर्मियों के बीच मचा हड़कंप
डीजीपी विनय कुमार के इस बयान ने पुलिस महकमे में वैसे पुलिसकर्मियों के बीच हलचल मचा दी है, जो पारिवारिक विवादों या दूसरी शादी के मामलों में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी पहनने वालों को न केवल कानून का पालन करना होगा, बल्कि अपने निजी जीवन में भी उच्च नैतिक मानकों को बनाए रखना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.