फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DGP gupteshwar pandey responded to Rhea chakraborty arrest, NCB must have found evidence

ड्रग्स तस्करों के साथ संबंधों पर रिया चक्रवर्ती की पोल खुली, बिहार के डीजीपी की प्रतिक्रिया

Tue, 08 Sep 2020 06:45 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 08 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bihar DGP gupteshwar pandey responded to Rhea chakraborty arrest, NCB must have found evidence
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुशांत की मौत मामले में चल रही जांच के बीच मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। सुशांत केस में आरोपी रिया को ड्रग्स लेने समेत कई आरोपों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। उधर रिया की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने प्रतिक्रिया दी है। डीजीपी ने कहा, 'ड्रग पेडलर्स के साथ संबंध में रिया चक्रवर्ती की पूरी तरह से पोल खुल गई है। जांच में यह साबित होने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, एनसीबी को जरूर उसके खिलाफ कोई सबूत मिला होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन




यह भी पढ़ें
एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, जानें इस कानून और इसकी सजा के बारे में सब कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुशांत की मौत मामले में सीबीआई के साथ ही एनसीबी की टीम भी जांच कर रही है। एनसीबी की टीम इस पूरे मामले में ड्रग्स के संबंध में जांच कर रही है। इसी वजह से उसने कई दिनों की लगातार पूछताछ के बाद पहले रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और मंगलवार को रिया को भी गिरफ्तार किया गया।

डीजीपी ने कहा, 'तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं. उन्हें अपना काम करने दें. एनसीबी की जांच के बाद, रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया, देश में हंगामा मच गया। ईडी और सीबीआई अभी भी जांच कर रहे हैं, निष्कर्ष आएंगे और वे चौंकाने वाले होंगे। मुझे लगता है कि सुशांत को न्याय मिलेगा।'
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed