{"_id":"63650d60da2f7578ad236231","slug":"bihar-deputy-chief-minister-tejashwi-yadav-patna-on-summoning-jharkhand-chief-minister-hemant-soren-by-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejashwi Yadav: सोरेन को ईडी के समन पर तेजस्वी बोले- 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा, हमें मजबूती से लड़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tejashwi Yadav: सोरेन को ईडी के समन पर तेजस्वी बोले- 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा, हमें मजबूती से लड़ना होगा
Fri, 04 Nov 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:40 PM IST
सार
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री कथित अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बावजूद गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय से पेशी के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय मांगा।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : Facebook@Tejashwi Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED द्वारा तलब किए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर जगह ऐसा ही हो रहा है। 2024 तक ऐसा ही होता रहेगा। हमें मजबूती के साथ लड़ाई लड़नी है और सब लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री कथित अवैध खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन भेजे जाने के बावजूद गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए प्रवर्तन निदेशालय से पेशी के लिए कम से कम तीन सप्ताह का समय मांगा।
विज्ञापन
सोरेन ने कहा था कि अगर मैं मुजरिम हूं, तो मुझे सजा सुना दिया जाए, मुझे कोई चिंता नहीं है। मुझे गिरफ्तार किया जाए। यह अजूबा मामला है, जहां मुजरिम गिरफ्तार होने को तैयार बैठा है और दोषी बताने वाले सजा सुनाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
इस बीच आयकर विभाग ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों प्रदीप यादव तथा जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के रांची, गोड्डा, पटना समेत अन्य स्थानों पर स्थित परिसर पर छापेमारी की। इसके साथ आईटी विभाग ने कई कोयला कारोबारियों के परिसर पर भी छापेमारी की।
सत्ताधारी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे राज्य सरकार को अस्थिर करने और उसे गिराने की साजिश के लिए की गई कार्रवाई करार दिया। वहीं, भाजपा ने पूछा कि सत्ताधारी पार्टी को जांच से परहेज क्यों है?