फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Departmental action initiated against DSP Ranjit Kumar Rajak in BPSC 67th PT exam paper leak case

Bihar: BPSC की 67वीं PT परीक्षा के पेपर लीक मामले में डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

Sat, 04 Feb 2023 05:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 04 Feb 2023 05:29 PM IST
सार

BPSC की 67वीं PT परीक्षा के पेपर लीक मामले में डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।आरोपित डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की जिम्मेदारी मध निषेध के एडीजी अमृतराज को दी गई है।

विज्ञापन
Bihar: Departmental action initiated against DSP Ranjit Kumar Rajak in BPSC 67th PT exam paper leak case
BPSC की 67वीं PT परीक्षा के पेपर लीक मामले में डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

BPSC की 67वीं PT परीक्षा के पेपर लीक मामले में डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। 67वीं बीपीएससी के पीटी की परीक्षा 7 मई 2022 को हुई थी लेकिन करीब 11 बजे तक प्रश्न पत्र लीक होने की खबर हर जगह फैल गई थी। स्थिति यह थी कि सोशल मीडिया खास कर के व्हाट्सएप और टेलीग्राम से होते हुए प्रश्नपत्र के वायरल की खबर यूट्यूब पर दौड़ने लगी थी। प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आते आते बहुत देर हो चुकी थी। इस मामले की जांच की गई जिसमें पटना में पदस्थापित डीएसपी रंजीत कुमार रजक को आरोपित किया गया था। आरोपित डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की जिम्मेदारी मध निषेध के एडीजी अमृतराज को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed