फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of woman found in pond in Saran after 8 days, had left home in the morning, did not return

Bihar News : आठ दिन बाद तालाब से मिली महिला की लाश, सुबह घर निकली थी, वापस नहीं लौटी

Wed, 11 Sep 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Sep 2024 11:37 AM IST
सार

Saran News : महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई थी। लेकिन आठ की बाद उनकी लाश मिलने से इलाके हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Bihar: Dead body of woman found in pond in Saran after 8 days, had left home in the morning, did not return
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन सितंबर से गायब महिला का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य नीरज साह द्वारा स्थानीय मशरक थाने की पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा तालाब से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक स्व रामचन्द्र प्रसाद के 64 वर्षीय पत्नी शांति कुंवर के रूप में हुई।

विज्ञापन


तालाब में शव देख शोर गुल करने लगे
बताया जा रहा है कि सुबह में गांव के ग्रामीण शौच करने गए हुए थे, तभी तालाब में शव देख शोर गुल करने लगे। उसके बाद गांव के सैकड़ों लोग जुट गए। ग्रामीणों की मानें तो शांति कुंवर के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर यह तालाब है। जहां शव मिला है। हालांकि, पंचनामा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मृत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्ण कुदरिया गांव निवासी रामचन्द्र प्रसाद के पुत्र ब्रजेश कुमार प्रसाद ने मशरक थाना पुलिस को एक आवेदन दिया था। इसमें नौ सितंबर को वृद्ध महिला के घर नही पहुंचने के बाद पुत्र द्वारा पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन


थाने में जाकर आवेदन दिया गया है
मशरक थाने को दिए आवेदन में कहा गया था कि उनकी 64 वर्षीय मां शांति कुंवर घर से सुबह चार बजे शौच करने को निकली थी, जो काफी देर बाद भी घर नहीं आई तब जाकर खोज बीन शुरू की गई। सगे- संबंधियों के यहां भी खोजबीन करने तथा लाउड स्पीकर से भी आस पास के गांव में प्रचार प्रसार कराने के बावजूद भी कोई अता-पता नहीं चल सका था। तब थाने में जाकर आवेदन दिया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि मेरी मां लगभग चार बजे सुबह में खेत में शौच जाने की बात कहकर निकली थी जो वापस घर नहीं पहूंची तो हम सब लोग इधर उधर खोजबीन किए लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आज उसकी लाश मिलने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed