{"_id":"63fe27ba9e66e9a2120edce5","slug":"bihar-dead-body-of-retired-inspector-s-son-found-in-the-field-in-sitamarhi-both-hands-also-cut-off-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में रिटायर्ड दरोगा के बेटे का मर्डर, दोनों हाथ काटकर लाश को नदी किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में रिटायर्ड दरोगा के बेटे का मर्डर, दोनों हाथ काटकर लाश को नदी किनारे फेंका
Tue, 28 Feb 2023 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Feb 2023 09:41 PM IST
सार
सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र की धारदार हथियार से दोनों हाथ काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना पूरनहिया थाना क्षेत्र का है। मृतक दोस्तीया पंचायत के खैरा पहाड़ी गांव निवासी सोनफी पासवान के पुत्र आदित्य कुमार पासवान बताए जाते हैं।
विज्ञापन
मृतक आदित्य कुमार का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के शिवहर में अपराधियों ने एक रिटायर्ड दरोगा के पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। युवक का शव लावारिश अवस्था में बागमती नदी के किनारे से शव बरामद किया गया है। घटना पूरनहिया थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान पूरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तीया पंचायत के खैरा पहाड़ी गांव निवासी सेवानिवृत दरोगा सोनफी पासवान के पुत्र आदित्य कुमार पासवान (25 ) के रूप में की गई है।अपराधियों ने आदित्य के दोनों हाथ काटकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को नदी किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस मृतक के दूसरे हाथ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शादी में शामिल होने निकला था घर से
परिजनों ने बताया कि बीती रात वह एक रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने गया था। लेकिन सुबह तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तब सुबह में परिजन उसे ढूंढने लगे। दोपहर में जब ग्रामीण खेत में काम करने गए तब नदी किनारे गेहूं के खेत में फेंके एक युवक के शव को देखा। लाश देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पूरनहिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कुछ घंटों में ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान शव की पहचान
विज्ञापन
आदित्य के रूप में हुई।
क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने आदित्य को धारदार हथियार से दोनों हाथ काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। मृतक के गले पर भी काटने जैसा निशान दिख रहा है। पुलिस मृतक के दुसरे कटे हुए हाथ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
आदित्य की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कटैया सड़क को जाम कर जमकर बवाल किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस उन अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ संजय पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ़्तारी का आश्वासन दिया है।