फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dead body of married woman found in suspicious condition in Nalanda in laws family fled after incident

Bihar Crime News: नालंदा में संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, घटना के बाद फरार हुआ ससुराली परिवार

Thu, 14 Sep 2023 04:07 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद ससुराली परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, मायके वाले दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Dead body of married woman found in suspicious condition in Nalanda in laws family fled after incident
संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में पुलिस ने बरामद किया है। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाकर गांव का है। मृतका की पहचान मांगो देवी के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


महिला के शव को लेकर सदर अस्पताल आए रुदल मांझी के पड़ोसी ने बताया कि घर में सास से किसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद खाना बनाने के उपरांत महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सभी लोग घर छोड़ फरार हो गए। इसके बाद उन लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस की मदद से सदर अस्पताल लाया।
विज्ञापन


नवादा जिला के नारदीगंज की रहने वाली मांगो देवी की शादी इसी साल मई महीने में हुए थी। महिला की शादी राजगीर के बड़ाकर के रहने वाला रुदल मांझी के साथ हुई थी। पुलिस के द्वारा मायके के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे। वहीं, मायके वालों ने दहेज के खातिर गला  घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगीर थाना के प्रभारी चंद्रोदय प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed