फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dead body of Inter student found in Gaya guest house family members suspect murder by stabbing

Bihar Crime News: गया के गेस्ट हाउस में इंटर के छात्र का मिला शव, परिजनों का संदेह- चाकू मारकर की हत्या

Thu, 21 Sep 2023 06:53 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 21 Sep 2023 06:53 PM IST
सार

बिहार के गया में गेस्ट हाउस में इंटर के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि किसी ने पहले बहुत मारपीट की, उसके बाद चाकू घोंपकर मार ड़ाला। साथ ही मामले को आत्महत्या का तुल देने के लिए शव को लटकाया गया। 

विज्ञापन
Bihar Dead body of Inter student found in Gaya guest house family members suspect murder by stabbing
गया के गेस्ट हाउस में इंटर के छात्र का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में इंटर के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में शोक है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 18 सितंबर को घर से बोलकर निकला था कि 15 मिनट में आ रहा हूं। जिसकी आज परिजनों को मौत की सूचना मिली। साथ ही घटना पर परिजन ने हत्या का संदेह भी जताया है।

विज्ञापन

 
गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के समीप लक्ष्मण सहाय लेन स्थित लाल गेस्ट हाउस में इंटर के छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज बंशी निवासी अनिल सिंह के पुत्र नितेश कुमार के रूप में की गई है। गेस्ट हाउस के कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस अंदर से बंद कमरे का दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के माथे पर गहरे जख्म का निशान था और कमरे से खून सना कपड़ा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


माता-पिता का इकलौता बेटा था नितेश
वहीं, कमरे में लगे पंखे से कपड़े की टूटी रस्सी लटकी हुई थी। पुलिस की सूचना पर नितेश के पिता अनिल सिंह और परिवार के लोग गया पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि नितेश घर का इकलौता चिराग था। अनिल सिंह की संतान में दो बेटियां समेत एक बेटा नितेश था। वह गया कॉलेज गया में इंटरमीडिएट का छात्र था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाई को लेकर नितेश का घरवालों से कहासुनी हुई थी। वह एक पखवाड़ा पहले ही घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 को निकला था घर से आज परिजनों को मिली मौत की खबर
लाल गेस्ट हाउस में नितेश का आगमन 18 सितंबर का दर्ज है। नितेश 18 सितंबर से इसी गेस्ट हाउस में रह रहा था और बुधवार की शाम पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

परिजनों को संदेह- इंटर का छात्र था, हत्या की है आशंका 
वहीं, मृतक के पिता अनिल सिंह ने बताया कि मेरा बेटा नितेेश गया कॉलेज में इंटर का छात्र था। उन्हें आशंका है, कि नितेश की हत्या की गई है। वह मांग करते हैं कि इस मामले की गंभीरता से पुलिस द्वारा छानबीन की जाए। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाए। अनिल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र पहले गया शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत नूतन नगर मोहल्ले में रखकर पढ़ाई कर रहा था। इस बीच किसी से विवाद हुआ तो वह अपने गांव इमामगंज थाना के बंसी गांव को चला आया। इस बीच 18 सितंबर को वह गया जाने की बात कहकर निकला था। इस बीच 20 तारीख को उसका शव होटल से बरामद किया गया है। उन्हें घटना को लेकर हत्या की आशंका है। मामले की सही तरीके से जांच की पुलिस से मांग करते हैं।


थानाध्यक्ष ने कहा होटल से मिला है शव, घटना सुसाइड प्रतीत हो रही
इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित लाल गेस्ट हाउस से एक युवक का शव बरामद किया गया है। 17 वर्षीय युवक का शव चौकी पर पड़ा मिला। घटनास्थल पर देखा गया है, कि पंखे में फंदे का आधा हिस्सा लटका हुआ है, जबकि बेड पर मृतक पाए गए नितेश के गले में आधे फंदे का हिस्सा लगा हुआ है। इस तरह प्रथम दृष्टतया घटना आत्महत्या की ही प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। लेकिन अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed