{"_id":"64757fed525293a45c0418c5","slug":"bihar-dead-body-of-a-girl-child-found-in-puddle-in-muzaffarpur-people-creating-ruckus-kidnapping-murder-2023-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पोखर से मिली छात्रा की लाश, जमकर बवाल कर रहे लोग; 2 बाइक फूंकी, कहा- अपराधियों ने अगवा कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पोखर से मिली छात्रा की लाश, जमकर बवाल कर रहे लोग; 2 बाइक फूंकी, कहा- अपराधियों ने अगवा कर मार डाला
Tue, 30 May 2023 10:17 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 30 May 2023 10:17 AM IST
सार
Muzaffarpur News: लोगों का कहना है कि बच्ची का अपहरण कर अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। आक्रोशित लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे और जमकर बवाल करने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने दो बाइक भी फूंक दी।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में मैट्रिक की छात्रा (14) की लाश मिली है। वह सोमवार से लापता थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना है कि बच्ची का अपहरण कर अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। आक्रोशित लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे और जमकर बवाल करने लगे। इतना ही नहीं लोगों ने दो बाइक भी फूंक दी।
विज्ञापन
DIU की टीम को अलग से जांच के लिए लगाया गया
घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा इलाके की है। मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों को पोखर से बच्ची की लाश मिली। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।लोगों ने ब्रह्मपुरा चौक के सामने सड़क जाम कर दिया। टायर जलाकर आगजनी कर दी। जमकर हंगामा और बवाल होने लगा। इसके बाद टाउन डीएसपी राघव दयाल समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं हुआ। बवाल बढ़ने लगा। अक्रोशितों ने QRT की दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में टाउन डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। DIU की टीम को अलग से लगाया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मृत छात्र की पहचान किराना दुकानदार विनोद कुमार सिंह को 14 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। वह दसवीं क्लास की छात्रा थी। उसका शव आज सुबह तलाब में उफनाता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने देखकर शोर मचाया तो मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार नवीन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृत किशोरी के परिजन भी पहुंचे और शव को देखकर पहचान की।
छात्रा के क्लासमेट अभिषेक कुमार को परिजनों ने बनाया आरोपी
परिजन का कहना है कि वह सोमवार की सुबह घर से निकली थी। उसके बाद अनलोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं लगा तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके सलोनी के क्लासमेट अभिषेक कुमार को आरोपी बनाया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच आज सुबह उसका शव मिला। परिजन का दावा है कि उसकी हत्या की गई। गले और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर कई जगहों पर खून भी गिरा हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
छात्रा के क्लासमेट अभिषेक कुमार को परिजनों ने बनाया आरोपी
परिजन का कहना है कि वह सोमवार की सुबह घर से निकली थी। उसके बाद अनलोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं लगा तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके सलोनी के क्लासमेट अभिषेक कुमार को आरोपी बनाया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच आज सुबह उसका शव मिला। परिजन का दावा है कि उसकी हत्या की गई। गले और चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर कई जगहों पर खून भी गिरा हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।