{"_id":"63ef1e4395e3b2c9fd01d4e5","slug":"bihar-data-operator-of-panchayati-raj-department-committed-suicide-by-hanging-in-banka-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fri, 17 Feb 2023 11:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:57 AM IST
सार
बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट बाजार की है। बासुकी बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के औरैया पंचायत में पंचायती राज विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांका में पंचायती राज विभाग के डाटा ऑपरेटर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट बाजार की है। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोसतैहया गांव निवासी परमेश्वर तांती के पुत्र बासुकी कुमार(27) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बासुकी बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के औरैया पंचायत में पंचायती राज विभाग में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
कॉल रिसीव नहीं करने पर हुआ शक
घटना के संबंध में मृतक के मकान मालिक का कहना है कि बासुकी के घर से बासुकी को बार बार फोन आ रहा था लेकिन बासुकी फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। इसी वजह से परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर इस बात की सूचना दी। परिजनों के कहने पर जब मकान मालिक कमरे में गए तो बासुकी को फंदे से लटका हुआ पाया। मकान मालिक ने गटना की सूचना परिजन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए मृतक के चचेरे भाई अजित कुमार इस घटना को हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन