फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar darbhanga railway station blast in parcel train came from secunderabad police started investigation

दरभंगा: सिकंदराबाद से ट्रेन में आए पार्सल में धमाका, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, जांच शुरू

Fri, 18 Jun 2021 12:51 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कुमार संभव Updated Fri, 18 Jun 2021 12:51 PM IST
सार

सिकंदराबाद से ट्रेन में दरभंगा स्टेशन पर आए एक पार्सल में गुरुवार (17 जून) को धमाका होने से भगदड़ मच गई। यह धमाका कपड़ों के एक बंडल में हुआ था, जिससे कपड़े जल गए।

विज्ञापन
Bihar darbhanga railway station blast in parcel train came from secunderabad police started investigation
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में धमाका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आए पार्सल में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यह पार्सल सिकंदराबाद से आया था। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। हालांकि, इस दौरान कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस बल ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


केमिकल से हुआ धमाका?
जानकारी के मुताबिक, सिकंदराबाद से ट्रेन में दरभंगा स्टेशन पर आए एक पार्सल में गुरुवार (17 जून) को धमाका होने से भगदड़ मच गई। यह धमाका कपड़ों के एक बंडल में हुआ था, जिससे कपड़े जल गए। खबर मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। वहीं, रेल डीवाईएसपी नवीन कुमार भी दरभंगा स्टेशन पर पहुंच गए। जब पार्सल को खोला गया तो उसमें कपड़े निकले, जो धमाके की वजह से जल गए थे। उन कपड़ों के बीच एक शीशी मिली। रेलवे पुलिस को शक है कि इस शीशी में कुछ ऐसा केमिकल था, जिससे धमाका हुआ।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
रेलवे पुलिस के अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पार्सल में हुए विस्फोट से कपड़े के गट्ठर में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दे दी गई। जांच में सामने आया है कि कपड़े की यह गठरी मोहम्मद सूफियान नाम के व्यक्ति ने सिकंदराबाद से दरभंगा भेजी थी, जिसके बारे में जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन और पुलिस इस मामले की जांच में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्सल भेजने वाले की तलाश शुरू
पुलिस के मुताबिक, पार्सल पर उसे भेजने वाले का पता अधूरा लिखा था, जिसके चलते उसे ढूंढने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, इस मामले में सिकंदराबाद पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed