फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar dalit wave black flags at Ram Vilas Paswan and sushil modi for sc st act

रामविलास पासवान और सुशील मोदी को दलितों ने दिखाये काले झंडे, जमकर की नारेबाजी

Sat, 31 Mar 2018 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 31 Mar 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
bihar dalit wave black flags at Ram Vilas Paswan and sushil modi for sc st act

बाबा चौहरमल समारोह में शामिल होने मोकामा पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी को दलितों ने काले झंडे दिखाए। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं को काला झंडा दिखाने वाले लोग एससी एसटी एक्ट में सुधार का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


सभा में उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं को न केवल काले झंडे दिखाए, बल्कि जम कर विरोध में नारेबाजी भी की। इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने मंच पर काला झंडा भी फेंका।  बाद में मंच से रामविलास पासवान ने लोगों के विरोध को शांत कराया और कहा कि गरीबों और पिछड़ों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी कहा कि 1989 में बनी वीपी सिंह की सरकार के पहले बाबा साहब आंबेडकर का संसद भवन में कोई नाम नहीं लेता था। वीपी सिंह की सरकार में ही बाबा साहब की तस्वीर संसद भवन में पहली बार लगी। इस पर हमने कहा कि जो दिल में बसते हैं, उनकी दीवारों पर भी तस्वीर लग जाती है। 


उन्होंने पासवान का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि पासवान का अर्थ कंट्री की रक्षा करने वाला होता है।  उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं 70 साल का हो गया हूं। जब तक जिंदा हूं, कोई माई का लाल देश से आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed