फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Cultural corridor will be built in Bihar, Deputy CM Vijay Sinha said - proposal will be sent to the CM

Bihar: बिहार में बनेगा सांस्कृतिक कॉरिडोर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Thu, 31 Oct 2024 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 31 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आयोजन की तैयारियों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील की, जिससे वे अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता को निखार सकें।

विज्ञापन
Bihar: Cultural corridor will be built in Bihar, Deputy CM Vijay Sinha said - proposal will be sent to the CM
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुँचेगी। इस कॉरिडोर में गया, बोधगया, नालंदा, राजगीर, लखीसराय, नवादा, मुंगेर भागलपुर जिले शामिल होंगे। बड़ी संख्या में सैलानी यहाँ आयेंगे। इससे क्षेत्र का विकास भी होगा। लोगो के लिये रोजगार का सृजन भी होगा।  कला संस्कृति और युवा विभाग ने इसकी लिए कवायद तेज कर दी है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह जल्दी ही बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा
दरअसल, गुरुवार को डिप्टी सीएम ने लखीसराय में आगामी युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत उन्होंने तमाम बिहार वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर की। बैठक में कला, संस्कृति और युवा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की हर एक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि यह उत्सव युवाओं को अपनी कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा युवा इस उत्सव में भाग लें
डिप्टी सीएम ने आयोजन स्थल पर जाकर तमाम तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के बारे में भी उन्होंने बैठक में विमर्श किया। साथ ही इस बात जोर दिया की सिद्धहस्त और स्थानीय कलाकारों को वरीयता दिया जाये। अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नृत्य, संगीत, गायन  और अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस उत्सव में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आयोजन की तैयारियों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील की, जिससे वे अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता को निखार सकें। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला, संस्कृति और ऐतिहासिकता की दृष्टिकोण से लखीसराय जिले का विशेष महत्व है।इस तरह के आयोजन से भविष्य में इस जिले का महत्व और भी बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई विभागों के साथ मिल कर जिले के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत है।  समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय, संयुक्त सचिव सह सांस्कृतिक कार्य निदेशक रूबी, विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed