फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: CRPF soldier shot dead by family member in Rajpur police station area

बिहार: राजपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर की हत्या

Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, सासाराम
पीटीआई, सासाराम Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
सार

  • राजपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बलिगाव निवासी धर्मेंद्र चौधरी (38) की गोली मार कर हत्या की गई है

विज्ञापन
Bihar: CRPF soldier shot dead by family member in Rajpur police station area
shoot - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगाव गांव में दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक सीआरपीएफ जवान की गोली मार हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


राजपुर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बलिगाव निवासी धर्मेंद्र चौधरी (38) की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवान चौधरी बीती रात भोजन करने के बाद अन्य लोगों के साथ अपने गांव के एक स्कूल के पास बैठे थे तभी उनके पड़ोसी रामदरश चौधरी का पुत्र छोटू भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छोटू ने चौधरी की गोली मार हत्या कर दी। संजय कुमार ने बताया कि वारदात के बाद से छोटू फरार है। इस मामले में पुलिस ने छोटू के सहयोगी दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed