फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Crooks entered Gramin Bank in broad daylight in Samastipur, looted 9 lakhs at gunpoint

Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक में घुसे बदमाश, बंदूक के बल पर 9 लाख लूटे

Wed, 01 Mar 2023 05:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Mar 2023 05:15 PM IST
सार

Bihar: समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई है। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के उजियारपुर शाखा में 4 बदमाशों ने बंदूक के बल 9 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH 28 पर शंकर चौक के पास ग्रामीण बैंक में हुई।

विज्ञापन
Bihar: Crooks entered Gramin Bank in broad daylight in Samastipur, looted 9 lakhs at gunpoint
समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े लूटपाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट हुई है। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के उजियारपुर शाखा में 4 बदमाशों ने बंदूक के बल 9 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH 28 पर शंकर चौक के पास ग्रामीण बैंक में हुई। बैंकलूट के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंककर्मियों से मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। करीब 9 की लूट हुई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एनएच पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राहक बनकर बैंक में घुसे बदमाश
बैंक के स्टाफ का कहना है कि बुधवार सुबह बैंक खुलने के कुछ देर करीब साढ़े 10 बजे चार की संख्या में बदमाश ग्राहक की वेश में बैंक के अंदर घुस गए। इसके बाद बैंक के कैशियर शैलेश कुमार और शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार के ऊपर बंदूक तान दी। बदमाशों ने उनसे कैश काउंटर की चाबी ले ली। इसके बाद इसमें से 9 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। बैंक स्टाफ का कहना है कि सभी बदमाश एक-एक कर बैंक के अंदर घुसे। हम लोगों को लगा कि या कोई ग्राहक हैं और कैश की निकासी के लिए आए हैं। इसके बाद वो लूटपाट करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed