फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot property dealer in Muzaffarpur, higher center refer; crime story in hindi

Bihar : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, इस कारण से अपराधियों ने मारी गोली

Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 03 Jul 2023 10:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News : घटना से पहले एक निर्माणाधीन में पार्टी हुई थी। उसके बाद गोलीबारी हुई। इसमें प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार सिंह को गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot property dealer in Muzaffarpur, higher center refer; crime story in hindi
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में देर रात एक प्रॉपटी डीलर को अपराधियों ने गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर की है। बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले एक निर्माणाधीन में पार्टी हुई थी। उसके बाद गोली चली है। इसमें प्रॉपर्टी डीलर राजीव कुमार सिंह को गोली लगी। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर थाना पुलिस और मनियारी थाना पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था
बताया जाता है कि निर्माणाधीन मकान के पास ही एक जमीन को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस कारण गोलीबारी की हुई है, इसमें प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगी। घटना के पीछे क्या कुछ वजह है? यह तो अभी साफ नहीं है। फिलहाल, पुलिस की टीम पूरे मामले पर जांच पड़ताल कर रही है। कई जगह निर्माणाधीन मकान में भी खून के धब्बे मिले। मूल रूप से राजीव सिंह मझौली धर्मदास सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस, लोगों से पूछताछ कर रही
घटनास्थल माधोपुर इलाका हाल के दिनों में कई विवादों में शामिल रहा है। ऐसे में प्रशासन के लिए यह चुनौती होगी कि घटना के पीछे क्या कुछ वजह है। उसे पता कर कार्रवाई करें। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पूरे मामले में पूछे जाने पर डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि मनियारी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना के बाद सामने आई है। एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed