फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Criminals shoots three people including father and son returning from the farm in bhojpur

बिहार: भोजपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, खेत से लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मारी गोली

Tue, 09 Mar 2021 08:58 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, आरा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 09 Mar 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Bihar Criminals shoots three people including father and son returning from the farm in bhojpur
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भोजपुर जिले में बदमाशों को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। इनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन यहां अवैध वसूली के चलते पुलिस की नाक के नीचे खूनी खेल चल रहा है। ताजा मामला सोमवार की देर रात का है। जिले के बड़हरा क्षेत्र के फुहां गांव में देर रात हथियार लिए कुछ बदमाशों ने अपने खेत से ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे पिता और दो बेटों को गोली मार दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोली लगने से घायल हुए पिता और उनके दो पुत्र घटना के समय ट्रैक्टर पर तिलहन लादकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि गोली लगने के बाद तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद तीनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ितों की पहचान फुहां गांव के रहने वाले 60 वर्षीय दिनबंधु बिंद, उनके 35 वर्षीय पुत्र विष्णु बिंद और 28 साल के भगवान बिंद के तौर पर की है। गोली लगने से घायल हुए दिनबंधु बिंद ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह बड़हरा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव के यमुना राय से दस बिगहा खेत में मालगुजारी पर मजदूरी करते थे, जिसमें तिलहन बोया था। रात को जब वह तिलहन काटकर ट्रैक्टर पर लोड कर अपने दो बेटों व तीन अन्य लोगों के साथ वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक दियारा के पास करीब आठ-दस लोग हथियार लेकर वहां आ गए और ट्रैक्टर पर बालू लादकर ले जाने का झूठा आरोप लगाकर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। 

फायरिंग होते ही ट्रैक्टर पर तीन अन्य लोग भाग खड़े हुए जबकि बाप-बेटों को गोली लग गई। पुलिस ने बताया कि जख्मी दिनबंधु बिंद को एक गोली बाएं हाथ में कलाई पर और दूसरी गोली बाएं पैर में जांघ पर लगी है।

इसके अलावा उनके बेटे विष्णु बिंद को एक गोली बाईं तरफ पेट में और एक गोली बाएं हाथ में लगी है जबकि उनके दूसरे पुत्र भगवान बिन्द को एक गोली कमर के ऊपर लगी है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्हें जैसे ही इस वारदात की सूचना मिली वैसे ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। 

वहीं, घटना की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इलाके में बालू के अवैध खनन और ट्रैक्टरों से अवैध वसूली को लेकर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दस दिनों से दोनों गुटों के बीच गोलीबारी की जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। 


उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात भी इसी कारण के चलते दोनों गुटों के बीच गोलीबारी हो रही थी, जिसमें गोली लगने से यह बाप-बेटे जख्मी हो गए। सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने आगे कहा कि मामले में पुलिस लगातार छापेमारी और छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed